Apple के Hide My Email फीचर से अपने पर्सनल ईमेल एड्रेस को ऐसे छिपाएं

iOS 15 और iPadOS 15 में Hide My Email का फीचर दिया गया है जिससे आप अपने पर्सनल ईमेल को छुपाकर रख सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 18:55 IST
ख़ास बातें
  • फीचर की मदद से ऐप्स और वेबसाइट्स पर नहीं देना पड़ता है पर्सनल ईमेल।
  • Hide My Email का फीचर iCloud+ का ही एक हिस्सा है।
  • iCloud+ पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस है जो 75 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है।

Hide My Email फीचर iCloud+ का एक हिस्सा है।

iOS 15 और iPadOS 15 में Hide My Email का फीचर दिया गया है जिससे आप अपने पर्सनल ईमेल को छिपाकर रख सकते हैं। यह फीचर Apple डिवाइसेज पर इस तरह से काम करता है कि ऐप्स और वेबसाइट्स, जो साइनअप करने के लिए आपका पर्सनल ईमेल एड्रेस मांगती हैं, को एक रैंडम और यूनीक ईमेल एड्रेस दे देता है। इससे आपका पर्सनल ईमेल प्राइवेट ही बना रहता है। iPhone और iPad यूजर्स भी Safari, Mail और iCloud सेटिंग्स में जाकर Hide My Email को सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बता रहे हैं कि आप अपने एप्पल डिवाइस में Hide My Email को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Advertisement

स्टेप्स को शुरू करने से पहले यह नोट कर लें कि Hide My Email फीचर iCloud+ का एक हिस्सा है। iCloud+ पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस है जो 75 रुपये (अमेरिका में 0.99 डॉलर) प्रति माह से शुरू होती है। 

यह फीचर पहले से मौजूद साइन इन विद एप्पल (Sign in with Apple) फीचर का ही एक एक्सटेंशन है जिसे Cupertino कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था। यह उन सर्विसेज तक सीमित है जिनमें साइनअप करने के लिए एप्पल आईडी की आवश्यकता होती है। लेकिन इसके उलट हाइड माय ईमेल फीचर यूजर्स को रैंडम तौर पर जेनरेट किए गए ईमेल एड्रेस देता है जिन्हें कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स पहले से मौजूद रैंडम ईमेल एड्रेस को मैनेज कर सकते हैं या उन्हें डीएक्टिवेट कर सकते हैं। 
Advertisement
 

How to set up Hide My Email

आपके आईफोन या आईपैड पर iCloud+ होने के बाद आप Hide My Email को ऐसे सेट कर सकते हैं- 
  1. Settings में जाएं और टॉप पर अपने नाम पर टैप करें। 
  2. अब iCloud > Hide My Email को सिलेक्ट करें। 
  3. अब + Create new address पर टैप करें। इससे एप्पल आपके लिए @icloud.com के साथ रैंडम ईमेल एड्रेस बनाएगा जिन्हें आप किसी नई साइट या ऐप पर साइन-इन करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ईमेल ऐड्रेसेज पर जो ईमेल आपको मिलेंगे वे सीधे आपके पर्सनल इनबॉक्स में रिसीव होंगे। 
  4. अगर आपको ऑटो जेनरेट किया गया ईमेल पसंद आए तो Continue पर टैप करें। अगर नहीं, तो आप दूसरे ईमेल एड्रेस भी जेनरेट कर सकते हैं। 
  5. अब आपको इस एड्रेस के लिए एक लेबल बनाने की आवश्यकता होगी जिससे आप भविष्य में याद रख पाएंगे कि आप ईमेल को कैसे इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आप एक नोट भी तैयार कर सकते हैं। 
  6. अब सबसे ऊपर दाएं से Next पर क्लिक करें। 
आपका रैंडम ईमेल एड्रेस अब सेट हो गया है। Hide My Email सेटिंग्स में जाकर आप इसे कभी भी कॉपी कर सकते हैं जब भी आप इसे iPhone या iPad में इस्तेमाल करना चाहें। 
 

How to manage or delete email addresses created using Hide My Email

रैंडम तौर पर बने ईमेल एड्रेसेज को आप मैनेज या डिलीट भी कर सकते हैं- 
  1. Settings में जाएं और सबसे ऊपर अपने नाम पर टैप करें। 
  2. अब iCloud > Hide My Email को सिलेक्ट करें। 
  3. अब उस रैंडम ईमेल एड्रेस के लेबल को टैप करें जिसे आप मैनेज करना चाहते हैं। 
  4. अगर एड्रेस का लेबल बदलना चाहते हैं तो लेबल ऑप्शन को सिलेक्ट करें। आप Note पर टैप करके इसके लिए एक नोट भी बना सकते हैं। अगर आप इस एड्रेस डिलीट ही करना चाहते हैं तो Deactivate email address पर टैप करके ऐसा कर सकते हैं। 
सितंबर में एपल ने iOS 15 और iPadOS 15 के साथ Hide My Email को पेश किया था। iOS 15.2 और iPadOS 15.2, जो इसी महीने रिलीज हुए हैं, ने इस फीचर को Mail ऐप तक एक्सटेंड कर दिया है। इसके बाद यूजर्स अब प्रीलोडेड ऐप से ईमेल भेजते समय भी सीधे ही रैंडम ईमेल एड्रेस बना सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.