PAN कार्ड में हो गई है गलती तो न घबराएं, घर बैठे अपडेट कर सकते हैं पैन कार्ड

आज हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे कैसे PAN कार्ड में पिता का नाम, साइन, फोटो, जन्मतिथि, नाम, लिंग, पता, संपर्क आदि को बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 10:55 IST
ख़ास बातें
  • PAN कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करें।
  • आयकर विभाग PAN कार्ड यानी कि पर्मानेंट अकाउंट नंबर जारी करता है।
  • PAN कार्ड में किसी भी गलती को आप घर बैठे अपडेट कर सकते हैं।

PAN कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आसान तरीका भी है

भारत में आयकर विभाग द्वारा जारी PAN कार्ड यानी कि पर्मानेंट अकाउंट नंबर सिर्फ इनकम टैक्स के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल नागरिक पहचान के तौर पर भी कर सकते हैं। अगर आपने पैन कार्ड बनवाया है या पहले से ही पैन कार्ड मौजूद है। आपको पैन कार्ड में किसी प्रकार की गलती नजर आ रही है या फिर आप उसमें कुछ बदलवाना चाहते हैं तो यह काम बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए ही कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे कैसे PAN कार्ड में पिता का नाम, साइन, फोटो, जन्मतिथि, नाम, लिंग, पता, संपर्क आदि को बदल सकते हैं।

PAN कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करें:

सबसे पहले आपको www.protean-tinpan.com NSDL E-Governance की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।

सर्विस सेक्शन के अंदर आप पैन पर क्लिक कर सकते हैं।
Advertisement

चेंज/करेक्शन PAN डाटा सेक्शन के अंदर अप्लाई पर क्लिक करें।
Advertisement

ऐप्लिकेशन टाइप ड्रॉप डाउन मीनू से मौजूदा पैन डाटा में बदलाव या रिप्रिंट पैन कार्ड पर क्लिक करें।

ड्रॉप डाउन मीनू से कैटेगरी पर जाएं, अपने लिए सही कैटेगरी का चयन करें, जैसे कि आपको PAN कार्ड इंडीविज्युअल के नाम पर है या किसी संस्था के नाम पर है।
Advertisement

अब अपना नाम और जन्म तिथि के साथ इमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए।
Advertisement

कैप्चा फिल कीजिए और सब्मिट पर क्लिक कीजिए।

अब आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर्ड हो जाएगी और टोकन नंबर आपकी ईमेल आईडी प भेज दिया जाएगा। आप वहां पर दिए बटन पर क्लिक करके कंटीन्यू कर सकते हैं।

आगे बढ़ने के बाद आपको फॉर्म पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, आप तीन प्रकार से दस्तावेजों को जमा कर सकते हैं। आपको NSDL e-gov के जरिए सब्मिट स्कैन इमेज पर क्लिक करना है।

अब आपको जरूरी जानकारी दर्ज करनी हैं, जैसे कि पिता का नाम, माता का नाम, आधार नंबर आदि और फिर नेक्स्ट पर क्लिक करना है।

आपको आपको उस पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां पर आप पैन कार्ड में अपना पता बदल सकते हैं।

अब आपको सभी जरूरी दस्तावेज जैसे कि एड्रेस प्रूफ, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पैन अपलोड करने हैं।

अब आपको डिकलेरेशन पर साइन करना है और सब्मिट पर क्लिक करना है।

फिर आप पेमेंट पेज पर पहुंच जाओगे। पेमेंट को डिमांड ड्राफ्ट, नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।

पेमेंट होने के बाद आपको एक इकनॉलिजमेंट स्लिप मिलेगी। आपको यह प्रिंट करवानी है और डॉक्यूमेंट्स की कॉपी के साथ NSDL e-gov ऑफिस पहुंचनी है। उसमें आपको अपने दो फोटो चिपकाने हैं और उन पर साइन करना है। एनवलप पर इकनॉलिजमेंट नंबर के साथ एप्लीकेशन फॉर पैन चेंज लिखना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.