अब Aadhaar ऐप से घर बैठे अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

नया Aadhaar ऐप मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 16:46 IST
ख़ास बातें
  • नया आधार ऐप में एक अहम बदलाव लेकर आया है।
  • नए आधार ऐप से घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट हो सकता है।
  • नए Aadhaar ऐप आधार केंद्र जाने के झंझट से छुटकारा प्रदान करता है।

UIDAI ने नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है।

Photo Credit: Gadgets 360

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार संबिधित सर्विसेज के लिए नया Aadhaar ऐप लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस ऐप का लिमिटेड वर्जन पहले से ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी फुल सर्विस उपलब्ध हो गई हैं। यह ऐप एक नई खासियत लेकर आई है जो कि मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा है। आज से पहले मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार केंद्र ही जाना होता था, लेकिन अब यह काम घर बैठे-बैठे ही किया जा सकता है। नया आधार ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आप भी अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट करना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। यहां हम आपको नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने के बारे में विस्तार से बात रहे हैं।

नया आधार ऐप में एक अहम बदलाव लेकर आया है, जिससे नागरिक अब ओटीपी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके आधार डाटाबेस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आधार सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करती है।

नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में एंड्रॉयड या आईओएस के हिसाब से गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करना है।
  • फिर आपको अपने आधार नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना है और फिर साइन इन करने के लिए अपने बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई करना है।
  • फिर ऐप सिम बाइंडिंग के लिए फोन से एक एसएमएस भेजेगी और उसके बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन से वेरिफाई करना है।
  • उसके बाद आपको 6 डिजिट का ऐप पिन लगाना है और उसे फिर से दर्ज करके वेरिफाई करना है।
  • फिर आपको आधार ऐप के होम पेज पर नीचे की ओर सर्विस सेक्शन में जाना है।
  • सर्विस सेक्शन में जाने के बाद आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन चुनना है।
  • मोबाइल नंबर अपडेट के विकल्प में आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में पढ़ना है और फिर कंटीन्यू टू अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है और फिर ओटीपी से वेरिफाई करना है।
  • फेस ऑथेंटिकेशन करने के बाद आपको अपने बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई करना है। इसके बाद आपको 75 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा।
  • आपका फोन नंबर अधिकतम 15 दिनों के प्रोसेसिंग समय के अंदर अपडेट हो जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.