ड्राइविंग लाइसेंस और RC में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट

अगर आपके व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं तो उसे अपडेट करना बहुत ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2025 12:53 IST
ख़ास बातें
  • वाहन से संबंधित सभी अपडेट मोबाइल नंबर के जरिए भेजे जाते हैं।
  • RC में मोबाइल नंबर अपडेट करना बहुत ज्यादा जरूरी है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

Photo Credit: Parivahan Sewa

अगर आपके व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं तो उसे अपडेट करना बहुत ज्यादा जरूरी है। वाहन से संबंधित सभी अपडेट मोबाइल नंबर के जरिए भेजे जाते हैं। चाहे चालान हो, PUC खत्म होना या इंश्योरेंस रिन्यूअल से लेकर वाहन संबंधित जानकारी आज के समय में मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आती हैं। अगर आप भी अपनी आरसी या अपने ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने का सोच रहे हैं तो आज के समय में आपको इसके लिए आरटीओ पर जाकर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। मोबाइल नंबर को पूरी तरह ऑनलाइन की अपडेट किया जा सकता है। सरकारी वेबसाइट परिवहन सेवा पर जाकर आप यह काम आसानी से कर सकते हैं। आइए ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस और RC में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट

Advertisement

अगर आप अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) या ड्राइवेंस लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो उसके लिए गूगल में PARIVAHAN SEWA की वेबसाइट पर जाना होगा या वेब ब्राउजर में https://parivahan.gov.in/ टाइप करना होगा।

अपने फोन या लैपटॉप में परिवहन सेवा की वेबसाइट खोलने के बाद आपको स्क्रीन पर एक पॉप अप नजर आएगा।

Advertisement

अगर आप अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे पहले लिंक पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर मांगी गईं सभी प्रकार की जानकारी जैसे कि व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन तारीख और रजिस्ट्रेशन/फिटनेस कब तक वैध है इसकी तारीख के साथ कैप्चा कोड आदि दर्ज करना और सब्मिट पर क्लिक करना है।

Advertisement

वहीं अपने ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए गए दूसरे लिंक पर क्लिक करना है।

Advertisement

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे स्क्रीन पर जो भी जानकारी जैसे कि डीएल नंबर, जन्म तिथि, डीएल होल्डर का आखिरी ट्रांजेक्शन स्टेट, कैप्चा कोड आदि मांगा जा रहा है, उन सभी को दर्ज करना है और सब्मिट पर क्लिक करना है।

इनके अलावा आप स्क्रीन पर दिए गए अलग-अलग क्यूआर कोड को स्कैन करके भी ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेशन में मोबाइल नंबर आसानी से अपडेट कर सकते है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.