iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया

WhatsApp भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 10:24 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।
  • WhatsApp पर क्रॉस-प्लेटफोर्म माइग्रेशन फीचर से चैट ट्रांसफर हो सकती है।
  • WhatsApp पर दस्तावेजों को आसानी से शेयर किया जा सकता है।

WhatsApp के जरिए दस्तावेजों को साझा किया जा सकता है।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप पुराना फोन बदल रहे हैं और वॉट्सऐप चैट को दूसरे फोन में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह प्रक्रिया थोड़ी समय लेने वाली होती है। वैसे तो एंड्रॉयड से एंड्रॉयड और आईओएस से आईओएस में चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना आसान होता है। मगर जब बात आईफोन से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर करने की होती है तो यह काफी मुश्किल लगता है। अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आसानी से आईफोन से एंड्रॉयड फोन में चैट ट्रांसफर करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp चैट iPhone से एंड्रॉयड पर कैसे करें ट्रांसफर:

Advertisement

अपने पुराने iPhone से अपने नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर WhatsApp चैट ट्रांसफर करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको अपने iPhone पर WhatsApp ऐप खोलना है।
  • उसके बाद आपको अपने प्रोफाइल आइकल पर क्लिक करके Chats पर जाना है।
  • चैट पर क्लिक करने के बाद आपको ट्रांसफर चैट हिस्ट्री पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको ट्रांसफर टू एंड्रॉयड का चयन करना है।
  • प्रक्रिया पूरी होने पर कंटीन्यू पर टैप करना है।
  • अगर पूछा जाता है तो कैमरा एक्सेस इनेबल करने के लिए अनुमति देनी है। ट्रांसफर के दौरान अपने आईफोन को अनलॉक रखना है।
  • अब आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर जाना है और WhatsApp खोलना है।
  • फिर अपने iPhone पर उपयोग किए गए उसी नंबर से अपना अकाउंट वेरिफाई करना है।
  • अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट करने के लिए अनुमति देनी है। QR कोड स्कैन करने के लिए अपने आईफोन के कैमरा का उपयोग करना है।
  • फिर वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करने और ट्रांसफर शुरू करने के लिए कनेक्ट करना है।
  • प्रक्रिया पूरी होने पर अपनी चैट देखने के लिए अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर नेक्स्ट पर टैप करना है।
  • अब आप आसानी अपने नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर पुरानी चैट के साथ वॉट्सऐप का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

क्या है WhatsApp का क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर
WhatsApp का क्रॉस-प्लेटफोर्म माइग्रेशन फीचर यूजर्स को iPhone से Android पर चैट हिस्ट्री, मीडिया फाइल, वॉइस नोट्स, डॉक्यूमेंट, वॉट्सऐप चैनल और कम्युनिटी ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इंस्टेंट मैसेजिंग कंपनी का दावा है कि फोन बदलने के बाद भी जरूरी चैट और शेयर्ड कॉन्टैक्ट सुरक्षित रहते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.