ये है स्क्रीनशॉट लेने का सही तरीका, क्या आपको मालूम था?

स्क्रीनशॉट आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर जो कुछ भी दिख रहा होता है, उसकी एक डिजिटल फोटो होती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 13:35 IST
ख़ास बातें
  • स्क्रीनशॉट आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन की एक डिजिटल फोटो होती है।
  • एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई तरीकों से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है।
  • स्क्रीनशॉट को एडिट और शेयर भी किया जा सकता है।

स्क्रीनशॉट एक डिजिटल फोटो होता है।

Photo Credit: Unsplash/Mika Baumeister

स्क्रीनशॉट आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर जो कुछ भी दिख रहा होता है, उसकी एक डिजिटल फोटो होती है। इसे क्विक कैप्चर करके इमेज फाइल के तौर पर सेव किया जा सकता है, जिससे उसके बाद में देखा जा सकता है। इसके अलावा एडिट और शेयर भी किया जा सकता है। स्क्रीनशॉट का उपयोग आमतौर पर किसी एरर मैसेज, वेब पेज, बातचीत या किसी को कुछ सिखाने, कोई खराबी दिखाने या कुछ याद रखने के लिए किाय जाता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अगर आपको स्क्रीनशॉट लेना है तो आप कई तरीकों से स्क्रीन को कैप्चर कर सकते हैं। आज हम आपको स्क्रीनशॉट लेने के एक नए तरीके के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके बारे में शायद कम लो जानते होंगे। आइए Screenshot लेने के नए तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे लें स्क्रीनशॉट

Advertisement
  • स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे पहले आपको अपना स्मार्टफोन लेना है और उस जगह जाना है, जहां की स्क्रीन आप कैप्चर करना चाहते हैं।

  • स्क्रीन पर जाने के बाद आपको(थ्री फिंगर स्वाइप डाउन) अपनी तीनों उंगलियों को एक साथ स्क्रीन के उस हिस्से से ऊपर से नीचे की ओर लेकर जाना है।

  • इससे के बाद आपके द्वारा उंगलियों से कवर किया हिस्सा स्क्रीनशॉट के तौर पर कैप्चर हो जाएगा।
  • स्क्रीनशॉट कैप्चर होने के बाद ऑटोमैटिक आपकी गैलरी या फोटो ऐप में सेव हो जाता है।
  • आप सेव हुए स्क्रीनशॉट को आसानी से एडिट कर सकते हैं या या किसी के साथ साझा कर सकते हैं।

Advertisement

स्क्रीनशॉट लेने के अन्य तरीके

स्क्रीनशॉट लेने के लिए इसके अलावा आप हार्डवेयर बटन जैसे पावर + वॉल्यूम डाउन का उपयोग कर सकते हैं। वहीं क्विक सेटिंग्स टॉगल और वॉइस कमांड जैसे हे गूगल से भी स्क्रीनशॉट कैप्चर कर सकते हैं। आप जेस्चर कंट्रोल में हथेली से स्वाइप करके, बैक बटन पर डबल टैप करके भी अपने फोन में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग फोन के आधार पर कुछ फीचर्स काम करते हैं। आपके फोन के ब्रांड जैसे एंड्रॉइड/आईफोन और मॉडल पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका निर्भर करता है। स्क्रीनशॉट लेने के बाद अपने आप गैलरी/फोटो ऐप में सेव हो जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.