हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन

साइबर अपराधियों की नजर हमेशा आपके डिवाइस पर रहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 10:57 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यूजर्स को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।
  • साइबर अपराधियों की नजर हमेशा आपके डिवाइस पर रहती है।
  • एंड्रॉयड फोन में एडवांस्ड प्रोटेक्शन चालू रखना जरूरी है।

अपने फोन में एडवांस्ड प्रोटेक्शन चालू रखना चाहिए।

Photo Credit: Unsplash/Julio Lopez

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यूजर्स को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। जी हां इंटरनेट से कनेक्ट होने के चलते साइबर अपराधियों की नजर हमेशा आपके डिवाइस पर रहती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि अपने फोन में मौजूदा एडवांस्ड प्रोटेक्शन को चालू करके रखा जाएगा। अगर आप नहीं जानते हैं कि एडवांस्ड प्रोटेक्शन क्या होता है और इसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कैसे चालू किया जाता है तो यह लेख आपके बहुत ज्यादा काम आने वाला है। आइए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एडवांस्ड प्रोटेक्शन ऑन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है एडवांस्ड प्रोटेक्शन?


एडवांस्ड प्रोटेक्शन जून 2025 में पेश किया गया था। एडवांस्ड डिवाइस प्रोटेक्शन गूगल क्रोम, मैसेज और फोन ऐप्स जैसे ऐप्स में सिक्योरिटी सेटिंग्स के लिए सिंगल कंट्रोल प्वाइंट के तौर पर काम करता है। यह फीचर किसी भी खराब वेबसाइट की पहचान करके ब्लॉक करता है, जिनकी पहले से रिपोर्ट की गई होती है। इसके अलावा इन वेबसाइट के खराब लिंक के लिए अलर्ट भी दिखाता है। ऐसी वेबसाइट आपकी मंजूरी के बिना आपकी निजी जानकारी चुरा सकती हैं।

Advertisement

स्मार्टफोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन कैसे करें ऑन:

  • अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन चालू करने के लिए सबसे पहले आपको सेटिंग्स ऐप पर जाना है।
  • फिर उसके बाद सिक्योरिटी और प्राइवेसी सेटिंग्स मीनू खोलना है।
  • अन्य सेटिंग्स मीनू के नीचे नजर आने वाले एडवांस्ड प्रोटेक्शन बटन पर टैप करना है।
  • ऑप्शनल तौर पर Google सेटिंग्स के जरिए भी एडवांस्ड प्रोटेक्शन चालू कर सकते हैं।
  • इसके लिए Google ऐप में ऑल सर्विस बटन पर टैप करना है।
  • उसके बाद पर्सनल और डिवाइस सेफ्टी मीनू में एडवांस्ड प्रोटेक्शन बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर एडवांस्ड प्रोटेक्शन मेनू के नीचे डिवाइस सिक्योरिटी बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको टर्न ऑन का चयन करना है।
  • इसके बाद आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन रीस्टार्ट करने के लिए कहेगा और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Advertisement

एंड्रॉयड फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन कैसे करें ऑफ:

  • अपने स्मार्टफोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन बंद करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स ऐप पर जाना है।
  • फिर एडवांस्ड प्रोटेक्शन पेज खोलना है।
  • सेटिंग्स ऐप में सिक्योरिटी और प्राइवेसी मीनू पर जाना है।
  • अन्य सेटिंग्स मीनू के अंदर एडवांस प्रोटेक्शन बटन पर टैप करना है।
  • इसके अलावा आपको Google ऐप खोलकर ऑल सर्विस बटन पर टैप करना है।
  • पर्सनल और डिवाइस सिक्योरिटी मीनू के अंदर एडवांस्ड प्रोटेक्शन बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर एडवांस्ड प्रोटेक्शन सेक्शन में जाना है और डिवाइस सिक्योरिटी बंद करना है।
  • अब आपको बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या अपने फोन का सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका फोन रीबूट हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  11. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.