अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आज के समय में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं या फिर रास्ते में है तो अपने करीबियों या दोस्तों को अपनी लाइव लोकेशन से अपडेटेड रखने के लिए उनके साथ लाइव लोकेशन लिंक शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps के जरिए अपनी लोकेशन दूसरों के साथ शेयर की जा सकती है।
  • Google Maps किसी लोकेशन को खोजने में मदद करता है।
  • Google Maps लाइव लोकेशन शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है।

अपनी लोकेशन दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Photo Credit: Unplash/ Tamas Tuzes-Katai

आज के समय में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं या फिर रास्ते में है तो अपने करीबियों या दोस्तों को अपनी लाइव लोकेशन से अपडेटेड रखने के लिए उनके साथ लाइव लोकेशन लिंक शेयर कर सकते हैं। लोकेशन शेयर करने से आप अपनी सुरक्षा में एक अतिरिक्त परत जोड़ सकते हैं, क्योंकि रात के समय में या अंजान रास्तों में आपके परिवार वाले यह देख सकते हैं कि आप उस वक्त कहां पर मौजूद हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप Google Maps के जरिए अपनी लाइव लोकेशन आसानी से अपने दोस्तों या करीबियों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Google Maps से लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप खोलना है।


फिर उसके बाद अपने प्रोफाइल आइकन या अपनी फोटो पर टैप करना है।


उसके बाद आपको मीनू से लोकेशन शेयरिंग विकल्प का चयन करना है।

फिर आपको शेयर लोकेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।

अब आपको लोकेशन शेयरिंग के लिए समय सीमा निर्धारित करनी है, जिसमें आप न्यूनतम 15 मिनट से लेकर, 1 घंटा, 2 घंटा या हमेशा के लिए जब तक बंद नहीं करना चाहते तब तक का चयन कर सकते हैं।

उसके बाद आपको जिसके साथ लोकेशन शेयर करनी है, उसका चयन करना है।


आपकी स्क्रीन पर गूगल अकाउंट से कुछ सजेस्टेड कॉन्टैक्ट नजर आएंगे, आप उनमें से किसी का चयन कर सकते हैं, या फिर मोर ऑप्शन पर क्लिक करके आप वॉट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया के जरिए भी दोस्तों या करीबियों के साथ लोकेशन का लिंक शेयर कर सकते हैं।


आप कभी भी लोकेशन शेयरिंग को बंद कर सकते हैं या फिर उसकी समय सीमा को बढ़ा या घटा सकते हैं। अगर आपको लोकेशन शेयरिंग को तुरंत बंद करना है तो उसके लिए स्टॉप बटन पर क्लिक करना होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको सिर्फ भरोसेमंद या जानकार लोगों के साथ ही अपनी लाइव लोकेशन शेयर करनी चाहिए। कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी लाइव लोकेशन को पोस्ट नहीं करना चाहिए। अपनी लोकेशन को हमेशा के लिए दिखने से रोकने के लिए समय सीमा तय करनी बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा आप परमिशन आदि को चेक कर सकते हैं और अधिकतम सुरक्षा के लिए आपको Google अकाउंट और मैप्स ऐप अपडेटेड रखना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  4. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  5. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  2. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  5. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  6. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.