आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे

Gmail अपने यूजर्स को मुफ्त में ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 मार्च 2026 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Gmail मुफ्त में ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Gmail के सभी टूल्स के साथ 15GB तक स्टोरेज भी फ्री प्रदान की जाती है।
  • Gmail एक कॉन्फिडेंशियल (गोपनीय) ईमेल फीचर प्रदान करता है।

Gmail के साथ 15GB तक फ्री स्टोरेज मिलती है।

Photo Credit: Unsplash

Gmail अपने यूजर्स को मुफ्त में ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। Gmail के सभी टूल्स के साथ 15GB तक स्टोरेज भी फ्री प्रदान की जाती है।  मगर जीमेल के कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। आज हम एक ऐसे ही कॉन्फिडेंशियल (गोपनीय) ईमेल फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। यह ईमेल सिर्फ कुछ ही समय तक सुरक्षित रहता है और आप जितने समय तक चाहते हैं तो उसके बाद डिलीट हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस ईमेल को खोलने के लिए एक पासकोड की जरूरत होती है तो मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। आइए जीमेल के कॉन्फिडेंशियल ईमेल फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे भेजें कॉन्फिडेंशियल ईमेल

सबसे पहले आपको अपने फोन में Gmail ऐप को खोलना है।


Gmail में आपको सबसे पहले ईमेल टाइप करना है और फिर उस व्यक्ति की ईमेल आईडी दर्ज करनी है, जिसे आप ईमेल भेजना चाहते हैं।

Advertisement


फिर आपको दाईं और सबसे ऊपर नजर आ रहे थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करना है।


उसके बाद आपको कॉन्फिडेंशियल मोड का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

Advertisement


अब आपकी स्क्रीन पर कॉन्फिडेंशियल मोड को स्लाइड ऑन/ऑफ करने का विकल्प नजर आएगा, जिसे आपको ऑन रखना है।


उसके बाद सेट एक्सपायरी विकल्प से आपको ईमेल के एक्सपायर होने के समय जैसे कि 1 दिन, 1 हफ्ता, 1 महीना, 3 महीने या 5 साल में से किसी का चयन करना है।

Advertisement


फिर उसके नीचे नजर आ रहे रिक्वाअर पासकोड ऑप्शन में से एक स्टैंडर्ड के बजाय एसएमएस कोड पासकोड का चयन करना है।

Advertisement


अब आपको वापस उसी ईमेल पर जाना है और सेंड बटन पर क्लिक करना है।


ईमेल आगे नहीं भेजा जाएगा और आपके सामने एक नया मिसिंग इंफॉर्मेशन नाम का विकल्प खुलकर सामने आएगा।


इसमें आपको ऐड मिसिंग इंफॉर्मेशन पर क्लिक करना है।


उसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर आप उस ईमेल को खोलने के लिए पासकोड प्राप्त करना चाहते हैं।


जब भी यह ईमेल सेंड किया जाएगा तो फिर उस नंबर पर प्राप्त हुए पासकोड को दर्ज करके ही ईमेल को खोला जा सकेगा।


ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ईमेल का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता है और न ही सेव करके रखा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.