पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करते हुए अपने लैपटॉप और डाटा को कैसे रखें सुरक्षित

पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करना जितना ज्यादा सुविधाजनक लगता है, उतना ही ज्यादा जोखिम भरा भी हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 09:06 IST
ख़ास बातें
  • हमेशा वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क VPN का उपयोग करना चाहिए।
  • मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखना चाहिए।
  • हमेशा HTTPS वेबसाइट पर ब्राउज करना चाहिए।

पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करना जोखिमभरा हो सकता है।

Photo Credit: Unsplash/ Bernard Hermant

घर से बाहर अगर मोबाइल डाटा खत्म हो जाए या फिर लिमिटेड मोबाइल डाटा की बचत करने के लिए कई बार लोग एयरपोर्ट,रेस्टोरेंट, कैफे, होटल और स्टेशन पर मौजूद पब्लिक वाई-फाई का उपयोग कर लेते हैं। हालांकि, पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करना जितना ज्यादा सुविधाजनक लगता है, उतना ही ज्यादा जोखिम भरा भी हो सकता है। अगर आप भी बिना संकोच किए अपना लैपटॉप पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट कर लेते हैं और इंटरनेट ब्राउज करने लग जाते हैं तो आपको इसमें थोड़ी सावधान बरतने की जरूरत है। पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर हमेशा साइबर अटैक हमलावरों की नजर रहती है। हैकर्स के लिए पब्लिक वाई-फाई एक एंट्री प्वाइंट के तौर पर काम करते है। इनका उपयोग डाटा को इंटरसेप्ट करने, लॉगिन क्रेडेंशियल चुराने, मैलवेयर डालने या डिवाइस पर रिमोट एक्सेस पाने के लिए किया जा सकता है। 

पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने वाले यूजर्स अक्सर साइबर हमलावरों के लिए सबसे आसान लक्ष्य होते हैं। अगर आप बिना सुरक्षा के पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट होते हैं तोकुछ ही मिनटों में आपकी बैंकिंग जानकारी, प्राइवेट मैसेज और निजी फाइल गलत हाथों में जा सकती हैं। ऐसे में संभावित खतरों से बचने के लिए पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने से पहले अपने लैपटॉप को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते हुए आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

पब्लिक वाई-फाई पर साइबर अटैक से अपना लैपटॉप कैसे रखें सुरक्षित

  • हमेशा वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क VPN का उपयोग करना चाहिए। VPN आपके लैपटॉप और इंटरनेट के बीच डाटा को एन्क्रिप्ट करता है, जिससे साइब अटैक करने वाले असुरक्षित नेटवर्क पर भी डाटा को इंटरसेप्ट नहीं कर पाते है।
  • मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखना चाहिए। अगर कोई आपका पासवर्ड चोरी कर भी ले तो MFA अटैक करने वालों को लॉगिन करने से रोकता है।
  • हमेशा HTTPS वेबसाइट पर ब्राउज करना चाहिए। एन्क्रिप्टेड साइट लॉगिन सेशन और निजी जानकारी की सुरक्षा करती हैं। ऐसे में आपको पैडलॉक सिंबल और https:// प्रीफिक्स देखना चाहिए। 
  • हमेशा मजबूत और यूनिक पासवर्ड इस्तेमाल करना चाहिए और ऑटोफिल से बचना चाहिए। पासवर्ड मैनेजर स्टोर डाटा को दिखाए बिना मजबूत क्रेडेंशियल तैयार करते हैं।
  • ऑटो-कनेक्ट और फाइल शेयरिंग बंद करना चाहिए। ऑटोमैटिक वाई-फाई कनेक्शन, ब्लूटूथ शेयरिंग और नेटवर्क डिस्कवरी बंद करना चाहिए। ऐसा करने के बाद साइबर अटैकर आपके लैपटॉप की फाइल तक नहीं पहुंच सकते।
  • फायरवॉल ऑन करना चाहिए और सॉफ्टवेयर अपडेट रखने चाहिए। फायरवॉल अटैक करने वालों के एक्सेस को रोकते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट उन खामियों को दूर करते हैं, जिनका फायदा उठाया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.