Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया

अगर आपका कार्ड खो गया है या आपके पास नहीं है तो गूगल पे में यूपीआई पिन रिसेट करने का नया तरीका काफी काम आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मई 2026 16:14 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में डिजिटल पेमेंट सबसे ज्यादा चलन में है।
  • Google Pay सबसे ज्यादा भरोसेमंद ऐप्स में से एक है।
  • आधार कार्ड के जरिए गूगल पे में UPI पिन रिसेट किया जा सकता है।

डिजिटल पेमेंट सबसे ज्यादा चलन में है।

Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe

आज के समय में डिजिटल पेमेंट सबसे ज्यादा चलन में है और इसमें Google Pay सबसे ज्यादा भरोसेमंद ऐप्स में से एक है। अगर आप भी गूगल पे का उपयोग करते हैं और गलती से अपना यूपीआई पिन भूल गए हैं तो जाहिर सी बात है कि भुगतान नहीं कर पाएंगे। यूपीआई पिन भूलने पर अक्सर डेबिट कार्ड याद आता है और अगर वो भी खो गया है तो आप यूपीआई पिन कैसे बदल पाएंगे। जी हां Google Pay में यूपीआई पिन रीसेट करना अब डेबिट कार्ड के बिना भी मुमकिन है। गूगल पे यूजर्स को डेबिट कार्ड के बिना आधार बेस्ड वेरिफिकेशन का उपयोग करके अपना यूपीआई पिन रीसेट करने की सुविधा प्रदान करता है। आज हम आपको डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना Google Pay में अपना UPI पिन रीसेट करने का तरीका बता रहे हैं।


अगर आपका कार्ड खो गया है या आपके पास नहीं है तो यह तरीका आपके बहुत ज्यादा काम आने वाला है। अगर आपका बैंक आधार ऑथेंटिकेशन का सपोर्ट करता है और आपका आधार आपके वर्तमान मोबाइल नंबर से लिंक है तो आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपना यूपीआई पिन रीसेट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह तरीका सिर्फ तभी काम करेगा जब आपने आधार वेरिफिकेशन का उपयोग करके गूगल पे बैंक अकाउंट लिक किया होगा। आपका आधार कार्ड उसी मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए जो आपके बैंक में रजिस्टर्ड है वर्ना ओटीपी नहीं भेजा जाएगा। अगर आप बार-बार गलत यूपीआई पिन डालते हैं तो आपका अकाउंट 24 घंटे तक के लिए ब्लॉक हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको दोबारा प्रयास करने से पहले लॉकआउट अवधि खत्म होने तक इंतजार करना चाहिए।

Advertisement

बिना डेबिट कार्ड Google Pay में UPI पिन कैसे करें रीसेट

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Pay ऐप खोलना होगा और सही तरीके से लॉगिन करना है।
  • फिर आपको होम स्क्रीन पर आने के बाद ऊपर दाएं कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है, जिसके बाद बैंक अकाउंट ऑप्शन का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको उस बैंक अकाउंट का चयन करना होगा जिसका यूपीआई पिन आप रिसेट करना चाहते हैं।
  • अकाउंट डिटेल पेज पर रीसेट प्रोसेस शुरू करने के लिए आपको फॉर्गेट यूपीआई पिन ऑप्शन पर टैप करना है।
  • इसके बाद अगर आपका बैंक इसे सपोर्ट करता है और आपने आधार का उपयोग करके अकाउंट लिंक किया था तो आप आधार वेरिफिकेशन विधि का चयन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको अपने आधार नंबर के पहले 6 डिजिट दर्ज करने होंगे और स्क्रीन पर दिए गए प्रॉम्प्ट को फॉलो करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे आपको अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए दर्ज करना होगा।
  • अब आपको एक नया यूपीआई पिन बनाना होगा, जिसकी पुष्टि करनी होगी और रीसेट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pay, How to Reset UPI PIN, Aadhaar, How to, Tech Guide, UPI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  2. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  3. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  4. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  5. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  6. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  7. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  8. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  9. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  10. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.