Mobile गर्म होने पर अपनाएं ये 5 स्टेप्स

फोन को अगर ज्यादा समय तक किसी हैवी टास्क के लिए इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह जल्दी गर्म होने लगता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 नवंबर 2025 09:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन कई बार बहुत जल्द गर्म होने लगता है
  • गर्म होने पर फोन का केस हटा देना चाहिए
  • फोन को कभी धूप में या गर्मी वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए

कई बार फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है जिससे यह बैटरी या सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचा सकता है।

Photo Credit: iStock

फोन को अगर ज्यादा समय तक किसी हैवी टास्क के लिए इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह जल्दी गर्म होने लगता है। कई बार फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है जिससे यह बैटरी या सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि फोन एक सिस्टम-ऑन-ए-चिप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह बहुत नाजुक होता है और फोन की बॉडी गर्म होने पर इसे नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपका फोन भी बार-बार गर्म होता है तो हम यहां पर आसान स्टेप्स में बता रहे हैं कि आप इसे ठंडा कैसे रख सकते हैं। कुछ ही पलों में आप अपने हीट हुए फोन को 'कूल' बना सकते हैं इन आसान स्टेप्स की मदद से। 

1. मोबाइल को ब्रेक दें
यहां पर हम मोबाइल को तोड़ने की नहीं, बल्कि उसे आराम देने की बात कर रहे हैं। फोन गर्म है तो आप तुरंत अपने सभी ऐप्स को बंद कर दें और कुछ मिनट फोन को आराम से एक तरफ रख दें। 

2. केस को हटाएं
फोन गर्म होने लगा है तो तुरंत इसके केस को बॉडी से अलग कर दें। केस निकालते ही फोन की बॉडी की हीट वातावरण में रिलीज होने लगती है और यह जल्दी ही नॉर्मल तापमान पर आ जाता है। 

3. फोन को बिना धूप/गर्मी वाली जगह रखें
मोबाइल गर्म हो गया है तो तुरंत उसे ऐसी जगह रख दें जहां पर आसपास कोई गर्मी का स्रोत न हो। और न ही वहां आसपास धूप पड़ रही हो। फोन को सीधी सूरज की रोशनी में कभी नहीं रखना चाहिए इससे फोन को भारी नुकसान हो सकता है। 

4. स्क्रीन ब्राइटनेस कम कर दें
फोन कई बार ज्यादा ब्राइटनेस के चलते बहुत जल्दी गर्म होने लगता है। अगर मोबाइल गर्म हो गया है तो ब्राइटनेस को कम कर दें। इससे यह बैटरी भी कम खपत करेगा और बहुत जल्दी ठंडा भी होने लगेगा। 

Advertisement

5. वायरलेस कनेक्टिविटी को कुछ देर बंद करें
अगर आपका फोन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है तो इसके वायरलेस कनेक्टिविटी ऑप्शंस को ऑफ कर दें। इसमें Wi-Fi, जीपीएस, और ब्लूटूथ शामिल हो सकता है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि इन्हें तुरंत बंद करना संभव न हो, लेकिन फोन ठंडा होने तक कम से कम इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.