AI से चाहिए सटीक रिजल्ट तो OpenAI के प्रेसिडेंट के ये टिप्स आएंगे काम

ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ने यूजर्स के टेक्नोलॉजी के उपयोग करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 16:54 IST
ख़ास बातें
  • प्रभावी प्रॉम्प्ट तैयार करने के लिए अपने गोल पर सटीक होना चाहिए।
  • AI के जरिए जनरेट रिस्पॉन्स को पर्सनलाइज करने में संदर्भ काफी अहम है।
  • AI रिस्पॉन्स में फॉर्मेटिंग एक अहम भूमिका निभाता है।

AI रिस्पॉन्स में फॉर्मेटिंग एक अहम भूमिका निभाता है।

Photo Credit: Unsplash/Steve Johnson

ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ने यूजर्स के टेक्नोलॉजी के उपयोग करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है, जिससे रिसर्च, कंटेंट क्रिएशन, प्रोब्लम-सॉल्विंग और काफी कुछ में मदद मिलती है। हालांकि, कई यूजर्स को अक्सर सटीक और रिलिवेंट AI जनरेटेड रिस्पॉन्स पाने में बहुत परेशानी होती है। दिक्कत AI की कैपेसिटी में नहीं बल्कि सर्च करने के तरीके में है।

OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने हाल ही में AI प्रॉम्प्ट तैयार करने के लिए एक प्रभावी तरीका साझा किया है जो रिस्पॉन्स की सटीकता को काफी बढ़ाता है। यह तरीका यह सुनिश्चित करता है कि AI अनुरोध को साफ तौर पर समझता है, खामियों को कम करता है और आउटपुट क्वालिटी में सुधार करता है। इस तरीके को फॉलो करके यूजर्स एआई जनरेटेड रिजल्ट की एफिशिएंसी और प्रासंगिगकता को अधिकतम कर सकते हैं, चाहे वह ऑफिस का काम, एजुकेशन या निजी इस्तेमाल के लिए हो।


Advertisement
सटीक रिजल्ट पाने के लिए OpenAI की गाइड


ब्रॉकमैन ने एक सटीक मॉडल पेश किया जिसे शुरू में AI एक्सपर्ट बेन हाइलक ने तैयार किया था, जिसे AI प्रॉम्प्ट की एनाटॉमी के तौर पर जाना जाता है। यह मॉडल 4 जरूरी एलिमेंट की पहचान करता है जो एक बेहतर एआई प्रॉम्प्ट में योगदान करते हैं।

लक्ष्य पर सटीक होना
Advertisement
प्रभावी प्रॉम्प्ट तैयार करने की सबसे अहम बात यह है कि अपने गोल पर सटीक होना चाहिए। अगर आपकी रिक्वेस्ट अधूरी रहती है तो रिस्पॉन्स सटीक नहीं मिलेगा। पूछने के बजाय सिफारिश की मांग कर सकते हैं। जैसे कि महाराष्ट्र के 500 किमी के नजदीक 5 सबसे साफ बीच कौन सी हैं।

अपनी पसंद के रिटर्न फॉर्मेट
Advertisement
AI रिस्पॉन्स में फॉर्मेटिंग एक अहम भूमिका निभाता है। अगर किसी यूजर्स को सुव्‍यवस्थित जानकारी की जरूरत है तो पसंद के आउटपुट को साफ तौर से बताना जरूरी है। जैसे कि “प्रत्येक ऑप्शन के संक्षिप्त विवरण के साथ एक क्रमांकित लिस्ट प्रदान करें।” इससे रिजल्ट में सुधार होता है।

प्रतिबंध और चेतावनी
Advertisement
प्रॉम्प्ट में प्रतिबंध और चेतावनी शामिल करने से AI के जरिए जनरेट कंटेंट को गाइड करने में मदद मिलती है। अगर तथ्यात्मक डाटा चाहिए तो यूजर्स इस प्रकार रिक्वेस्ट कर सकते हैं। जैसे कि “यह साफ करें कि सभी यात्रा समय सटीक हैं और स्थान मौजूद हैं।” इस तरह के कदम खामियों को कम करते हैं।

बेहतर रिजल्ट के लिए संदर्भ प्रदान करें
Advertisement
AI के जरिए जनरेट रिस्पॉन्स को पर्सनलाइज करने में संदर्भ काफी अहम है। यूजर्स को कोई भी प्रासंगिक बैकग्राउंड जानकारी शामिल करनी चाहिए जो AI के उत्तर को प्रभावित कर सकती है। जैसे कि “मैं हिमाचल प्रदेश के मनाली में सिर्फ शाकाहारी भोजन वाले बजट फ्रेंडली रेस्टोरेंट में खाना चाहता हूं, तो ऐसे में 5 ऑप्शन प्रदान कीजिए।”

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.