Aadhaar सेंटर कैसे खोजें, MapmyIndia और Google Maps के जरिए सब होगा आसान

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा नागरिकों के लिए जारी Aadhaar 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 09:49 IST
ख़ास बातें
  • आधार 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है।
  • आधार का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर होता है।
  • आधार का इस्तेमाल पते के प्रमाण के लिए किया जाता है।

Aadhaar 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है।

Photo Credit: Aadhaar

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा नागरिकों के लिए जारी Aadhaar 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है। स्कूल में एडमिशन लेने से लेकर, पहचान प्रमाण, पते के प्रमाण और बैंक अकाउंट खुलवाने आदि के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। अगर आधार में अपडेट करना है तो कुछ सर्विस के लिए आपको आधार सेंटर जाना पड़ता है। आधार सेंटर सर्च करना काफी परेशानी भरा हो सकता है। मगर आपको आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है,क्योंकि आप घर बैठे ही अपने नजदीकी आधार सेंटर को खोज सकते हैं। जी हां आप डिजिटल मैप का उपयोग करके आसानी से आधोराइज्ड सेंटर को खोज सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

MapmyIndia या Google Maps का उपयोग करके नजदीकी आधार सेंटर कैसे करें सर्च:

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में MapmyIndia या Google Maps ऐप डाउनलोड करना है और फिर इंस्टॉल करना है।
  • फोन में ऐप इंस्टॉल करने के बाद ऐप खोलना है और परमिशन देनी है।
  • सर्च बॉक्स में आधार सेंटर या आधार सर्विस सेंटर टाइप करना है।
  • मैप में नजर आ रहे आस-पास के ऑथोराइज्ड आधार सेंटर को देखना है।
  • जिस सेंटर के बारे में आप ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं जैसे कि उपलब्ध सर्विस और डायरेक्शन आदि तो उस पर टैप करना है।

अनऑथोराइज्ड सेंटर की कैसे करें पहचान

आज के समय में कुछ निजी दुकान बिना अनुमति के खुद को आधिकारिक सेंटर बताती है तो ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है। आधार सेवा केंद्र के ऑथोराइज्ड सेंटर पर हमेशा UIDAI का आधिकारिक लोगो और सर्विस के लिए स्टैंडर्ड रेट चार्ट डिस्प्ले होता है। गूगल मैप्स या मैपमाईइंडिया पर 'वेरिफाईड' के तौर पर मार्क सेंटर या UIDAI द्वारा प्रदान किए गए आधिकारिक डिटेल सेंटर को सर्च कर सकते हैं। आधिकारिक सेंटर सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर सर्विस उपलब्ध करवाते हैं। अगर कोई सेंटर साधारण अपडेट के लिए बहुत ज्यादा चार्ज मांगता है तो वह ऑथोराइज्ड नहीं हो सकता है। ऐसे में आपको उन छोटी दुकानों से सावधान रहना है जो बिना उचित बायोमेट्रिक स्कैन या आधिकारिक रिसिप्ट के मिनटों में आपका कार्ड प्रिंट करने की सुविधा देते हैं। अगर आपको किसी भी बात पर संदेह है तो जाने से पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर सेंटर के एड्रेस की जांच करनी चाहिए।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  2. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  3. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  4. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  5. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  6. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.