iPhone, iPad, iPod touch, Mac, Apple Watch खो जाने के बाद Siri द्वारा ऐसे खोजें

Apple अपने Find My feature के द्वारा यूजर्स को अपने आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक या ऐप्पल वॉच को खोजने में मदद करता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2022 09:36 IST
ख़ास बातें
  • Siri का उपयोग करके खोए हुए डिवाइस को ढूंढना काफी आसान है।
  • डिवाइस वाई-फाई या सेलुलर डेटा से कनेक्ट होना चाहिए।
  • डिवाइस ऑफलाइन होने की स्थिति में Siri भेजेगी नोटिफिकेशन।

खोजने के लिए यूजर्स को अपने डिवाइसेज को अपने iCloud अकाउंट से जोड़ना होता है।

आपकी डिवाइस का खो जाना आपके लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है, खासकर अगर यह स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, लैपटॉप या म्यूजिक प्लेयर हो। Apple अपने Find My feature के द्वारा यूजर्स को अपने आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक या ऐप्पल वॉच को खोजने में मदद करता है। हालाँकि, यूजर्स अपने Apple डिवाइसेज को एम्बेडेड वॉयस असिस्टेंट - सिरी का उपयोग करके भी वापस पा सकते हैं। मगर खोई हुई डिवाइस के बारे में सिरी द्वारा तुरंत डिवाइस का पता लगाने के लिए इसका इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी है। अन्यथा, खोए हुए डिवाइस के फिर से इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद ही नोटिफिकेशन प्राप्त होगी।

Apple ने अपने सपोर्ट पेज पर एक आसान गाइड शेयर किया है जो यूजर्स को अपने खोए हुए आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक और ऐप्पल वॉच डिवाइस खोजने में मदद करता है। यह भी ध्यान देना जरूरी है कि सिरी का उपयोग करके किसी भी डिवाइस को खोजने के लिए यूजर्स को अपने डिवाइसेज को अपने iCloud अकाउंट से जोड़ना होता है। 
 

How to find your lost iPhone, iPad, iPod touch, Mac or Apple Watch using Siri

Siri का उपयोग करके खोए हुए डिवाइस को ढूंढना काफी आसान है, हालांकि, यूजर्स को यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि उन्हें केवल तभी पाया जा सकता है जब खोया हुआ डिवाइस वाई-फाई या सेलुलर डेटा का उपयोग करके इंटरनेट से जुड़ा हो। नीचे दिया गया गाइड iOS 14 पर चलने वाले डिवाइसेज के लिए है।

सिरी को या तो वॉयस कमांड "Hey Siri" या होम बटन, साइड बटन, या टॉप बटन दबाकर शुरू करें।
सिरी से पूछें- "फाइन्ड माय (.... आपकी खोई हुई डिवाइस जैसे iPhone या Apple Watch)
Find My app में सिरी अब आपको उस लिंक की गई डिवाइस की लोकेशन बताएगी।
Advertisement
इसके अलावा, सिरी खोए हुए डिवाइस पर एक बीपिंग साउंड भी बजाएगी जिससे उसका पता लगाना आसान हो जाएगा।
यदि खोया हुआ डिवाइस ऑफ़लाइन है, तो सिरी फिर भी बिना रुके एक कमांड भेजेगी और ऑनलाइन हो जाने के बाद उस डिवाइस पर नोटिफिकेशन भेज दी जाएगी। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि यदि यूजर को लगता है कि खोए हुए उपकरण आसानी से नहीं मिल सकते हैं, तो खोए हुए डिवाइस के बारे में अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  2. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  3. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  4. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  6. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  10. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.