खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें

आप बाजार में कहीं गए हैं तो अचानक आपको पता चले कि आपका फोन आपकी जेब में नहीं है तो यह बहुत ज्यादा परेशानी वाली स्थिति हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 11:08 IST
ख़ास बातें
  • खोए हुए एंड्रॉइड स्मार्टफोन को IMEI नंबर से ट्रैक किया जा सकता है।
  • फाइंड माय डिवाइस फीचर से एंड्रॉयड फोन खोजा जा सकता है।
  • एंड्रॉइड स्मार्टफोन को मोबाइल नंबर के जरिए खोजा जा सकता है।

फाइंड माय डिवाइस फीचर सबसे ज्यादा काम आता है।

Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe

आप बाजार में कहीं गए हैं तो अचानक आपको पता चले कि आपका फोन आपकी जेब में नहीं है तो यह बहुत ज्यादा परेशानी वाली स्थिति हो सकती है। चाहे आपका फोन खो गया हो या गिर गया हो। आज के समय में मोबाइल डिवाइस का खोना बहुत ज्यादा दुखद हो सकता है, क्योंकि इसके बिना आपका कनेक्शन टूट जाता है, ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाती है और कई बार तो कीमती डाटा भी फोन के अंदर चले जाता है। वैसे तो खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने के कई तरीके हैं, लेकिन आज हम एंड्रॉयड फोन पर मौजूद फाइंड माय डिवाइस फीचर की बात कर रहे हैं।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर खोए हुए मोबाइल को बिना IMEI नंबर के ट्रैक करने के लिए फाइंड माय डिवाइस फीचर सबसे ज्यादा काम आता है। इसे सेटअप और उपयोग करने की पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

Advertisement
  • सबसे पहले आपको अपना स्मार्टफोन लेना है और उसकी सेटिंग्स में जाना है।
  • उसके बाद सिक्योरिटी के विकल्प पर जाना है।
  • फिर आपको फाइंड माय डिवाइस पर जाना है और यह चेक करना है कि यह चालू है या नहीं।
  • अगर प्रॉम्प्ट आता है तो Google अकाउंट में साइन इन करना है।
  • अगर आपका फोन खो जाता है, तो किसी भी कंप्यूटर या अन्य मोबाइल डिवाइस पर आपको android.com/find पर जाना है।
  • अपने खोए हुए फोन से लिंक Google अकाउंट में साइन इन करना है।
  • मैप पर आपको अपने फोन की अनुमानित लोकेशन नजर आएगी। आप साउंड भी चला सकते हैं, डिवाइस को लॉक कर सकते हैं या उसका डाटा को रिमोट मोड पर ही डिलीट कर सकते हैं।

फाइंड माय डिवाइस आपके खोए हुए मोबाइल को ट्रैक करने के लिए जीपीएस, वाई-फाई और सेलुलर डाटा का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये तब भी काम करते हैं जब डिवाइस बंद हो। हालांकि, अगर बैटरी खत्म हो गई है या फोन ऑफलाइन है, तो आपको सिर्फ उसकी लास्ट लोकेशन ही नजर आएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.