अपने Telegram अकाउंट को कैसे डिलीट करें

Telegram एक लोकप्रिय इन्सटेंट मैसेजिंग सर्विस है जो स्पीड और सेफ्टी दोनों का ही ख्याल रखती है। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों पर एक मुफ्त ऐप के रूप में उपलब्ध है और एक ही Telegram Account के साथ एक ही समय में कई डिवाइसेज पर चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 20:51 IST
ख़ास बातें
  • my.telegram.org पर जाकर डिलीट कर सकते हैं अकाउंट।
  • अकाउंट डिलीट के साथ चैट, ग्रुप आदि सहित आपका डेटा हटा दिया जाता है।
  • ग्रुप बने रहेंगे और उनके सदस्य अभी भी एक-दूसरे के साथ चैट कर सकेंगे।

Telegram एंड्रॉयड और iOS दोनों पर एक मुफ्त ऐप के रूप में उपलब्ध है।

Telegram एक लोकप्रिय इन्सटेंट मैसेजिंग सर्विस है जो स्पीड और सेफ्टी दोनों का ही ख्याल रखती है। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों पर एक मुफ्त ऐप के रूप में उपलब्ध है और एक ही Telegram Account के साथ एक ही समय में कई डिवाइसेज पर चलाया जा सकता है। टेलीग्राम में साइन-अप करना आसान है क्योंकि आपको बस ऐप में अपना फोन नंबर डालना है। वहीं अगर आप अकाउंट हटाना चाहते हैं तो वह भी सरल है। इसके लिए स्टेप्स लेने से पहले आप ये देखें। 

Telegram अकाउंट डिलीट करने से आपका सारा डेटा टेलीग्राम के सिस्टम से हट जाएगा। खाते से जुड़े मैसेज, ग्रुप और कॉन्टेक्ट हटा दिए जाएंगे। आपके द्वारा बनाए गए ग्रुप बने रहेंगे और उनके सदस्य अभी भी एक-दूसरे के साथ चैट कर सकेंगे। इनके एडमिन अपने अधिकार बनाए रखेंगे। यह अपरिवर्तनीय है और इसलिए यदि आप उसी नंबर से वापस लॉग इन करते हैं, तो आप एक नए यूजर के रूप में दिखाई देंगे और आपके संपर्कों को सूचित किया जाएगा। इसके अलावा, आपको उस डिवाइस तक पहुंच की आवश्यकता होगी जिस पर टेलीग्राम इन्सटॉल किया गया है। टेलीग्राम एक नॉन-मोबाइल ब्राउज़र के माध्यम से आपके खाते को हटाने का सुझाव देता है।
Advertisement
 

How to delete Telegram account

सबसे पहले आप my.telegram.org पर जाएं, प्रयास करें कि डेस्कटॉप ब्राउज़र से ही जाएं।
आपको क्षेत्र कोड के साथ अपना फोन नंबर देने के लिए कहा जाएगा। एक बार हो जाने के बाद Next पर क्लिक करें।
टेलीग्राम से संदेश के रूप में आपको अपने डिवाइस पर Telegram app पर एक कन्फर्मेशन कोड भेजा जाएगा।
Advertisement
ब्राउज़र पर वापस जाएं और कोड दर्ज करें। Sign in पर क्लिक करें।
आपको इस पेज पर ‘Your Telegram Core' पेज और तीन विकल्प दिखाई देंगे - API development tools, Delete account, और Log out विकल्प। यहां आप Delete account पर क्लिक करें।
अगले पेज पर, आप देखते हैं कि अपना फ़ोन नंबर पहले ही दर्ज कर चुके हैं और टेलीग्राम को यह बताने के लिए एक स्थान पाते हैं कि आप अपना खाता क्यों हटा रहे हैं, यह वैकल्पिक है।
Advertisement
अब Delete My Account बटन पर क्लिक करें। 
अब आपको एक पॉप-अप दिखाई देगा जिसमें विकल्प है- Yes, delete my account (हां, मेरा खाता हटाएं)। इस पर क्लिक करें। (वापस लौटने का विकल्प भी होगा)।
अब आपका Telegram account डिलीट कर दिया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telegram app, how to delete Telegram Account
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.