कौन सा ऐप आपकी लोकेशन मोबाइल के जरिए कर रहा ट्रैक, ऐसे करें चेक

आप इस प्रकिया के जरिए यह चेक कर सकते हैं कि आपकी लोकेशन किस ऐप द्वारा ट्रैक की जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2024 09:44 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में कई ऐप्स यूजर्स की लोकेशन ट्रैक करती हैं।
  • आप चेक कर सकते हैं कि कौन सी ऐप आपकी लोकेशन ट्रैक कर रही है।
  • आप खुद तय कर सकते हैं कि किस ऐप का लोकेशन पर कितना एक्सेस होगा।

आज के समय में कई ऐप्स लोकेशन ट्रैक करती हैं।

Photo Credit: Pexels/Ivan Samkov

आज के समय में कई ऐप्स यूजर्स की लोकेशन ट्रैक करती हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है। आपकी लोकेशन कोई ट्रैक करेगा या नहीं यह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है, फिर भी कई ऐप्स आपकी लोकेशन ट्रैक करती हैं, जिसकी आपको जानकारी भी नहीं होगी। अगर आपको शक है कि आपकी लोकेशन किसी ऐप के जरिए ट्रैक हो रही है या किसी के पास आपकी लोकेशन है, तो अब यहां पर आप इसे चेक करने का तरीका जान सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि कोई ऐप आपकी लोकेशन ट्रैक कर रही है या नहीं।


आपकी लोकेशन हो रही है ट्रैक या नहीं, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके आप जान सकते हैं:


Advertisement
सबसे पहले आपको अपने फोन में सेटिंग ऐप पर जाकर, उसे खोलना है।
 

उसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करके प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी (Privacy & Security) पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

अब आपको सबसे पहले दिए गए लोकेशन सर्विस (Location Services) ऑप्शन पर क्लिक करना है।
 

अब आप नीचे दी गई ऐप की सूची में देख पाएंगे कि किन ऐप्स के साथ आपकी लोकेशन साझा हो रही है।
Advertisement
 

अगर आप किसी ऐप के साथ अपनी लोकेशन साझा नहीं करना चाहते हैं तो वहां उस ऐप के आइकन पर क्लिक कर सकते हैं।
 

फिर आपको कभी नहीं (Never), अगली बार पूछें या जब मैं साझा करूं (Ask Next Time Or When I Share), ऐप इस्तेमाल करते हुए (While Using App) और हमेशा (Always) के ऑप्शन नजर आए हैं, आप उनमें से अपनी सहूलिय के हिसाब से चयन कर सकते हैं।

Advertisement
अगर आप किसी ऐप के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं करना चाहते हैं तो यहां से उसे रोक सकते हैं। या फिर आप ऐप के सुचारू रूप से काम करने के लिए अन्य ऑप्शन का भी चयन कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.