PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी से हर महीने एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF0) के पीएफ में जमा होता होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 15:52 IST
ख़ास बातें
  • EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल से PF अकाउंट में मिले ब्याज को चेक कर सकते हैं।
  • UMANG ऐप के जरिए पीएफ पर आए ब्याज का पैसा चेक किया जा सकता है।
  • SMS और कॉल के जरिए पीएफ अकाउंट में आए ब्याज को चेक कर सकते हैं।

EPFO हर वित्त वर्ष PF पर ब्याज देता है।

Photo Credit: Pexels/Ketut Subiyanto

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी से हर महीने एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF0) के पीएफ में जमा होता होगा। इस रकम को रिटायरमेंट सेविंग और पेंशन में बांटा जाता है। रिटायरमेंट और नौकरी के दौरान बीच में जरूरत पड़ने पर पैसा निकाला जा सकता है। ईपीएफओ इस रकम पर ब्याज देता है, जिससे रकम बढ़ती जाती है। हाल ही में पीएफ पर ब्याज की घोषणा हुई थी तो आपके पीएफ अकाउंट में ब्याज आया या नहीं? इसे चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे ही अपने फोन पर पीएफ का ब्याज चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि ईपीएफओ हर साल आपके पीएफ अमाउंट पर ब्याज देता है, लेकिन इसकी गणना हर महीने के बैलेंस के आधार पर की जाती है। मगर पैसा वित्त वर्ष के आखिर में मिलता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप चेक करें कि आपका पैसा अकाउंट में आया या नहीं। कई बार टेक्निकल प्रोब्लम के चलते भी पैसा नहीं आ पाता है। नीचे दिए गए तरीकों से आप अपने पीएफ अकाउंट में प्राप्त हुआ ब्याज का पैसा चेक कर सकते हैं।

EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल के जरिए
आपको सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पोर्टल पर जाना होगा।
फिर उसके बाद फॉर इंप्लॉयज सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको मीनू के अंदर मेंबर पासबुक पर क्लिक करना पड़ेगा।
अब आपको अपना UAN नंबर दर्ज करना होगा और फिर उसके बाद पासवर्ड दर्ज करना होगा
फिर उसके बाद कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
अब अपना पीएफ अकाउंट पर प्राप्त हुए ब्याज के पैसों को चेक कर पाएंगे।

UMANG ऐप के जरिए
आपको सबसे पहले फोन में UMANG ऐप खोलना होगा।
फिर उसके बाद ऐप में सबसे ऊपर दिए गए सर्च बार में EPFO ​​या EPF सर्च करना होगा
EPFO सर्विस पर क्लिक करने के बाद एक नया मीनू खुल जाएगा।
अब मीनू से व्यू पासबुक या चेक बैलेंस का चयन करना होगा।
फिर आपको अपना एक्टिव UAN नंबर दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना पड़ेगा।
अब आपके UAN से पासबुक स्क्रीन पर नजर आएंगी, जिसमें आप ब्याज दर चेक कर पाएंगे।

SMS और कॉल के जरिए
सबसे पहले तो आपका मोबाइल UAN के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
उसके बाद आपको अपने फोन में जाकर मैसेज में EPFOHO UAN फॉर्मेट में टाइप करके 7738299899 पर एक एसएमएस भेजना होगा।
फिर उसके बाद आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें पीएफ बैलेंस की जानकारी होगी।
आपको सबसे पहले 9966044425 पर मिस्ड कॉल करनी होगी और उसके कुछ ही समय बाद PF की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा।
आपको बता दें कि मिस्ड कॉल सर्विस के लिए मोबाइल नंबर UAN, आधार, पैन और बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, PF, PF Interest, How to Check PF Interest, How to

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.