Android स्मार्टफोन में कैसे चेक करें बैटरी हेल्थ, ये है सबसे आसान तरीका

एप्पल जैसा बैटरी हेल्थ चेक करने वाला फीचर एंड्रॉयड 16 के साथ चुनिंदा गूगल पिक्सल फोन में आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2025 11:24 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में कंपनियां स्मार्टफोन की बैटरी पर बहुत काम कर रही हैं।
  • Android 16 अपडेट के साथ Google Pixel फोन की बैटरी हेल्थ चेक कर सकते हैं।
  • एंड्रॉयड फोन निर्माताओं ने भी अपने फोन में यह फीचर शुरू कर दिया है।

कंपनियां स्मार्टफोन की बैटरी अपग्रेड करने पर काम कर रही हैं।

Photo Credit: Unsplash/Amanz

आज के समय में कंपनियां स्मार्टफोन की बैटरी पर बहुत काम कर रही हैं, क्योंकि लगातार अपग्रेड हो रहे स्मार्टफोन फीचर्स से लैस होते जा रहे हैं। ऐसे में बैटरियों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। स्मार्टफोन की बैटरियों की भी एक सीमा होती है और समय के साथ-साथ क्षमता कम होती जाती है। एक समय के बाद या तो फोन की बैटरी को बदलना होगा या फिर नया फोन खरीदना होगा। Apple कई सालों से iOS6 के साथ बैटरी हेल्थ इंडिकेटर प्रदान कर रहा है, लेकिन एंड्रॉयड में यह सुविधा नहीं थी। अब Android 16 अपडेट के साथ यह फीचर चुनिंदा Google Pixel स्मार्टफोन में भी आ गया है। यहां तक कि थर्ड पार्टी एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माताओं ने भी अपने फोन में यह फीचर शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स बैटरी के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


सेटिंग ऐप के जरिए एंड्रॉयड पर बैटरी कैसे करें चेक


Advertisement
Google Pixel स्मार्टफोन यूजर्स एंड्रॉयड 16 में अपडेट होने के बाद सेटिंग ऐप में एक नए ऑप्शन के जरिए फोन की बैटरी के हेल्थ लेवल को चेक कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर सिर्फ Pixel 8a और 2024 में लॉन्च हुए Pixel 9 सीरीज जैसे नए मॉडल पर ही उपलब्ध है।
  • Google Pixel स्मार्टफोन पर सेटिंग ऐप खोलें।
  • बैटरी पर जाएं और फिर बैटरी हेल्थ पर जाएं।
  • बैटरी कैपेसिटी के आगे डाउन एरो के निशान पर टैप करें।
  • एक्सपेंडेड एरिया में अपने स्मार्टफोन की बैटरी हेल्थ % देखें।
  • अगर आपके फोन की बैटरी का स्टेटस सामान्य से कम नजर आता है तो आप बैटरी बदलवाने का सोच सकते हैं।


Samsung मेंबर्स का उपयोग करके एंड्रॉयड पर बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक


Samsung स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन की बैटरी हेल्थ को चेक करने के लिए कंपनी के Samsung Members ऐप का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि ऐप सटीक डाटा नहीं बताता है, लेकिन इससे पता चलता है कि बैटरी कब खराब हुई है और उसे बदलने की जरूरत है।
  • अपने फोन पर Samsung Members ऐप खोलें
  • सपोर्ट टैब पर टैप करें।
  • फोन डायग्नोस्टिक्स सेक्शन के अंदर गेट स्टार्टेड का चयन करें।
  • डायग्नोस्टिक्स प्रोसेस पूरा होने तक इंतजार करें।
  • बैटरी स्टेटस पर टैप करें।


Advertisement
थर्ड-पार्टी ऐप्स से एंड्रॉइड पर बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक


अगर आपके स्मार्टफोन के सेटिंग ऐप में बैटरी सेक्शन में बिल्ट इन बैटरी हेल्थ फीचर नहीं है तो आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर बैटरी हेल्थ चेक करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाने वाले थर्ड पार्टी ऐप्स का भी उपयोग कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ ऐप्स स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा प्रदान किए गए बिल्ट इन फीचर्स जैसे सटीक नहीं होते हैं।
  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलें।
  • AccuBattery या BatteryGuru जैसे लोकप्रिय बैटरी हेल्थ ऐप्स सर्च करें।
  • किसी भी एक ऐप को डाउनलोड करें और इंस्टॉलेशन पूरी होने के बाद उसे लॉन्च करें।
  • ऐप लॉन्च करने के बाद बैटरी मॉनिटरिंग सेट अप करने के लिए डेवलपर की गाइडलाइंस को फॉलो करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.