Gmail में Spam Email को कैसे रोकें, ये रहा तरीका

यहां पर हम आपको अनचाहे मैसेज या ईमेल को रोकने का तरीका बता रहे हैं, ताकि आपका कीमती समय बच सके और आपके जीमेल अकाउंट का इनबॉक्स साफ सुथरा बना रहे, साथ ही आप किसी भी तरह के फिशिंग अटैक से बचे रहें। 

विज्ञापन
अश्री खंडेलवाल, अपडेटेड: 11 सितंबर 2022 14:41 IST
ख़ास बातें
  • स्पैम ईमेल को पहचानने के लिए फिल्टर का कर सकते हैं इस्तेमाल
  • प्राइमरी आईडी की बजाए एक अस्थायी email ID का कर सकते हैं इस्तेमाल
  • अनचाहे मैसेज और फिशिंग अटैक से बचने के लिए ये स्टेप्स हैं जरूरी

अनचाहे ईमेल और स्पैम मैसेज को डिलीट करना है बहुत आसान

Gmail में आपको आए दिन कोई न कोई स्पैम मैसेज किसी भी रेंडम आईडी से मिल ही जाता होगा। इसके अलावा, न्यूजलैटर और कई तरह के ब्रैंड्स की तरफ से प्रोमोशनल ईमेल भी आपको मिलते होंगे, जिनके लिए आपने कभी सब्सक्राइब भी नहीं किया होता है। ऐसे अनचाहे ईमेल और स्पैम मैसेज को डिलीट करने में आपका कीमती समय बर्बाद हो जाता होगा। इसलिए यहां पर हम आपको इस तरह के अनचाहे मैसेज या ईमेल को रोकने का तरीका बता रहे हैं, ताकि आपका कीमती समय बच सके और आपके जीमेल अकाउंट का इनबॉक्स साफ सुथरा बना रहे, साथ ही आप किसी भी तरह के फिशिंग अटैक से बचे रहें। 
 

स्पैम रिपोर्ट करें और स्पैम ईमेल से अनसब्सक्राइब करें

Gmail में लॉगिन करने के बाद आप सभी स्पैम ईमेल को सिलेक्ट करें, जिनको भी आप अनसब्सक्राइब करना चाहते हैं। 
Advertisement
उसके बाद टॉप पर दिए गए 'i' आइकन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको Report spam या Report spam and unsubscribe का ऑप्शन दिखाई देगा। 
यहां पर सिलेक्ट की गई ईमेल आईडी को एक बार दोबारा से चेक कर लें और फिर Report spam and unsubscribe ऑप्शन को चुन लें। इसे इनेबल करने के बाद आपको इन अकाउंट्स से ईमेल प्राप्त नहीं होंगे। 
 

स्पैम ईमेल को पहचानने के लिए फिल्टर लगाएं

अपना जी-मेल अकाउंट खोलें और टॉप पर दिए गए सर्च बॉक्स पर क्लिक करें। यहां पर सभी प्रोमोशनल ईमेल को लिस्ट करने के लिए unsubscribe टाइप करें। 
Advertisement
इन सभी स्पैम ईमेल को सिलेक्ट कर लें, लेकिन इनमें कोई ऐसा ईमेल या न्यूजलैटर न हो जो आपके काम का हो। 
अब ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Filter messages like these को चुन लें। 
अब क्रिएट फिल्टर ऑप्शन पर क्लिक करें और जो भी आप इन स्पैम ईमेल के साथ करना चाहते हों, उसे चुन लें। उदाहरण के लिए, अगर आप चाहते हों कि ऐसे ईमेल खुद ब खुद डिलीट हो जाएं तो आप Create a filter पर क्लिक करके Delete ऑप्शन चुन सकते हैं। 
Advertisement
अब आपको एक पॉपअप मिलेगा जो बताएगा कि फिल्टर क्रिएट हो गया है। डिलीट करने के अलावा, आप ऐसे ईमेल पर लेबल भी लगा सकते हैं। 
 

एक अस्थायी email ID का इस्तेमाल करें

जब आप विभिन्न साइट्स पर अपनी जीमेल आईडी शेयर करते हैं तो यह आईडी कई तरह की थर्ड पार्टी के पास चली जाती है। ऐसे में आपको कई तरह के स्पैम ईमेल मिलने का रिस्क बढ़ जाता है। कई बार ये स्पैम काफी वैलिड लगते हैं और आप फिशिंग अटैक में फंस सकते हैं। 
ऐसे में अपनी प्राइमरी जीमेल आईडी देने की बजाए आप एक अस्थायी आईडी दे सकते हैं। 
Advertisement
temp-mail.org जैसी वेबसाइट आपको फ्री अस्थायी आईडी उपलब्ध करवाती है। आप ऐसी ही किसी भी साइट से अस्थायी आईडी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
इस तरह से आप अपने प्राइमरी जीमेल अकाउंट को सुरक्षित और स्पैम मुक्त रख सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.