घर बैठे यूं ऑनलाइन पता लगाएं नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का पता?

आधिकारिक सरकारी पासपोर्ट वेबसाइट पर देशभर के सभी PSKs और POPSKs की जानकारी दी गई है, आप अपने शहर के हिसाब से अपने पिनकोड के नजदीक स्थित ऑफिस की जानकारी वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2022 14:12 IST
ख़ास बातें
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए PSKs और POPSKs जाना है अनिवार्य
  • ऑनलाइन माध्यम से आसानी से खोजे नजीदीक पासपोर्ट ऑफिस
  • वेबसाइट पर Locate Passport Seva Kendra पर करें क्लिक
Passport एक बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल आप न केवल विदेश यात्रा के लिए करते हैं बल्कि यह आपकी पहचान का भी एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होता है। नया पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हुए आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) जाना पड़ता है, जो कि भारत के सभी प्रमुख शहरों में उपलब्ध है। इन ऑफिस में नागरिक नए पासपोर्ट के लिए आवेदन के लिए, पुराने पासपोर्ट को रीइश्यू कराने के लिए व पासपोर्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करने के लिए जा सकते हैं।
 

How to find nearest passport office online

ट्रेवलिंग का समय बचाने के लिए यूज़र्स अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) की जानकारी ऑनलाइन पता कर सकते हैं। आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर देशभर के सभी PSKs और POPSKs की जानकारी दी गई है, आप अपने शहर के हिसाब से अपने पिनकोड के नजदीक स्थित ऑफिस की जानकारी वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। नए पासपोर्ट आवेदन के लिए व पुराने पासपोर्ट को रीइश्यू कराने के लिए आपको डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने के लिए पासपोर्ट ऑफिस जाना पड़ता है। अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस की जानकारी ऑनलाइन पता लगाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Advertisement

- सबसे पहले आधिकारिक पासपोर्ट वेबसाइट पर जाएं।

- अब होम पेज के टॉप में स्थित मैन मैन्यू बार से Passport Offices पर क्लिक करें। इसके बाद Passport Offices in India पर क्लिक करें।
Advertisement

- अब बायीं ओर स्थित Locate Passport Seva Kendra पर क्लिक करें।

- यहां आप या तो अपने शहर के नाम या फिर पिन कोड के जरिए नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस सर्च कर सकते हैं। जो भी विकल्प आपको सही लगे उसे सिलेक्ट करके Locate PSK/ POPSK पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए आप मुंबई शहर को चुनकर PSKs और POPSKs की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। या फिर 4000010 जैसे पिनकोड डालकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Advertisement

- इसके बाद आपको अपने नजदीकी PSKs या POPSKs की लिस्ट देखने को मिल जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Passport Office, Passport Seva Kendra, Post Office
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cheapest 10000mAh Power Banks: कम कीमत में बैटरी का बड़ा बैकअप, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.