अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

iPhone पर नेम रिकग्निशन फीचर iOS 26 या बाद के वर्जन पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Apple के iOS 26 और बाद के वर्जन में नेम रिकगनिशन फीचर उपलब्ध है।
  • नेम रिकगनिशन फीचर से iPhone लगातार आपका नाम सुन सकता है।
  • iPhone में नेम रिकगनिशन फीचर आपके नाम को पहचानते ही नोटिफाई कर सकता है।

iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Apple

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है आपको किसी ने नाम लेकर पुकारा हो और आप वयस्त होने, हेडफोन लगाए रहने या ध्यान न देने के चलते सुन न पाए हों। मगर अब आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल का नया फीचर इसमें मददगार साबित हो सकता है। Apple के iOS 26 और बाद के वर्जन में नेम रिकगनिशन फीचर उपलब्ध है, जिसके बदौलत iPhone लगातार आपका नाम सुन सकता है और उस पहचानते ही आपको नोटिफाई कर सकता है। यूजर्स खुद या किसी और को अपना नाम बोलते हुए रिकॉर्ड कर सकते हैं और इस फीचर को अपना नाम सिखा सकते हैं। यह फीचर एक से ज्यादा नामों को पहचान सकता है। इससे यह फायदा होगा कि जब आपको अलग-अलग नामों या उपनामों का उपयोग करके बुलाया जाता है। आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपने iPhone पर नेम रिकग्निशन (नाम पहचान) फीचर कैसे करें सेट:

Advertisement
  • सबसे पहले आपको अपने iPhone पर सेटिंग्स ऐप खोलना है।
  • उसके बाद एक्सेसिबिलिटी पर टैप करना है।
  • फिर आपको साउंड और नेम रिकग्निशन का चयन करना है।
  • उसके बाद अब नेम रिकग्निशन पर टैप करना है।
  • नेम रिकग्निशन सेट अप का चयन करना है।
  • सेटअप पूरा करने के लिए स्क्रीन पर नजर आए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना है।

iPhone को एक से अधिक नाम पहचानने के लिए कैसे करें सेट:

  • अगर आप एक से ज्यादा नामों का उपयोग करते हैं तो आप इस फीचर में कई नाम जोड़ सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको अपने iPhone पर सेटिंग्स खोलना है।
  • उसके बाद एक्सेसिबिलिटी पर जाना है।
  • फिर साउंड और नेम रिकग्निशन पर जाना है।
  • अब आपको नेम रिकग्निशन पर जाना है।
  • ऐड नेम पर टैप करना है।
  • एक और नाम जोड़ने के लिए स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना है।

आपको बता दें कि आप इस फीचर को चालू या बंद करने के लिए इसे कंट्रोल सेंटर में भी जोड़ सकते हैं। हालांकि, नेम रिकग्निशन iOS 26 और उसके बाद के वर्जन में उपलब्ध है और सिर्फ चुनिंदा भाषाओं का सपोर्ट करता है। Apple यूजर्स को यह भी चेतावनी देता है कि वे इस फीचर पर उन स्थितियों में निर्भर न रहें जहां नोटिफिकेशन छूटने से नुकसान, चोट या इमरजेंसी हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.