कुछ घंटों में खत्म हो जाती है स्मार्टफोन की बैटरी? ये 5 ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं

Settings में जाकर ‘Battery Usage’ चेक करें और जो ऐप जरूरत के नहीं है उसे Force Stop कर दें। आप उसका बैकग्राउंड में रहना भी Restrict कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2025 15:14 IST
ख़ास बातें
  • ऑटो-ब्राइटनेस और वाइब्रेशन जैसी चीज़ें सबसे ज्यादा बैटरी खपत करती हैं
  • बैकग्राउंड ऐप्स और लोकेशन बंद करना देता है बड़ा फर्क
  • कुछ पावर-हंग्री ऐप्स को Uninstall करना बना सकता है बड़ा बदलाव

Vibration हर नोटिफिकेशन के साथ मोटर को एक्टिव करता है, जो बैटरी खपत बढ़ाता है

Photo Credit: Unsplash/ Sten Ritterfeld

आजकल फोन भले ही स्मार्ट हो गए हों, लेकिन बैटरी उतनी समझदार नहीं होती। हर अपडेट, हर ऐप और हर नोटिफिकेशन फोन की बैटरी को धीरे-धीरे चूसता रहता है। खासकर जब आप बाहर हों, ट्रैवल कर रहे हों या बिजली कट गई हो, बैटरी खत्म होना एक बड़ा टेंशन बन जाता है। और सबसे दिल तोड़ने वाली बात ये होती है कि आप 100% चार्ज कर के निकले थे, लेकिन दोपहर तक ही बैटरी 30% पर पहुंच जाती है।

तो अगर आप भी हर दिन बैटरी सेविंग मोड में जी रहे हैं, तो ये 5 सिंपल लेकिन स्मार्ट ट्रिक्स आपकी जिंदगी थोड़ी आसान बना सकती हैं। ध्यान से पढ़िए - कुछ ट्रिक्स ऐसी हैं जिन्हें आपने आज तक इग्नोर किया होगा।
Advertisement
 

Auto Brightness को Bye Bye कहें

ऑटो-ब्राइटनेस फीचर भले ही स्मार्ट लगता हो, लेकिन ये फोन की स्क्रीन को जरूरत से ज्यादा ब्राइट कर देता है, जिससे बैटरी तेजी से गिरती है। खुद से ब्राइटनेस को लो या मिड पर सेट करें और जब जरूरत हो तभी बढ़ाएं।
 

बैकग्राउंड में एक्टिव रहने वाले ऐप्स को बंद करें

कई बार हम ऐप बंद कर देते हैं लेकिन वो बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खाते रहते हैं। Settings में जाकर ‘Battery Usage' चेक करें और जो ऐप जरूरत के नहीं है उसे Force Stop कर दें। आप उसका बैकग्राउंड में रहना भी Restrict कर सकते हैं।
 

Location और Bluetooth हमेशा ऑन न रखें

Google Maps या Ola यूज करने के बाद भी Location ऑन रहती है? या Bluetooth वैसे ही चालू रहता है भले ही कोई डिवाइस कनेक्ट न हो? कई ऐप्स एक्टिव होते ही बैकग्रउंड में इन ऑप्शन को ऑन कर देते हैं, जिसके बाद हम ऐप तो क्लोज कर देते हैं, लेकिन लोकेशन या ब्लूटूथ ऑन रहता है। इन्हें जरूरत न हो तो बंद करना एक आदत बना लें, बैटरी को आराम मिलेगा। कई
Advertisement
 

Vibration Off करें या कम करें

Vibration हर नोटिफिकेशन के साथ मोटर को एक्टिव करता है, जो बैटरी खपत बढ़ाता है। रिंगटोन काफी है, बार-बार का वाइब्रेशन बंद करें या कम से कम कर दें, खासकर टाइपिंग के दौरान की हैप्टिक फीडबैक।
 

पावर-हंगरी ऐप्स को Uninstall करें

कुछ ऐप्स बैटरी के दुश्मन होते हैं, जैसे Facebook, Snapchat या कुछ गेम्स। अगर आप इन्हें कम यूज करते हैं तो Lite वर्जन यूज करें या फिर Uninstall कर दें। फेसबुक या इंस्टाग्राम को ब्राउजर से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपको बहुत जरूरी चाहिए, तो आप इनका बैकग्राउंड यूसेज Restrict कर सकते हैं, जिससे यह एग्जिट होने पर बैकग्राउंड से भी बंद हो जाएं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Battery Saving Tips, Battery, Battery Hacks
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.