ये 10 विंडोज 11 शॉर्टकट करेंगे समय की बचत, चाहे कोई भी कर रहे हों काम

कुछ शॉर्ट कट बटन को आप एक साथ प्रेस करके अपने समय की और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2025 06:56 IST
ख़ास बातें
  • Win + E: से फाइल एक्सप्लोरर खोला जा सकता है।
  • Win + I: से मेन विंडोज सेटिंग्स ऐप डायरेक्ट खोली जा सकती है।
  • Win + Shift + S: से कस्टम स्क्रीनशॉट के लिए स्निपिंग टूल खोल सकते हैं।

कंप्यूटर और लैपटॉप इंसानों के लिए समय की बचत करते हुए काम करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ शॉर्ट कट बटन को आप एक साथ प्रेस करके अपने समय की और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। आज हम 10 ऐसे शॉर्टकट की बात कर कर रहे हैं, जिनके जरिए आप टास्क काफी आसानी से कर सकते हैं। जी हां सिर्फ इन बटन को एक साथ प्रेस करके आप किसी फीचर को खोलने में खराब किए जाने वाले समय की बचत कर सकते हैं। आइए समय बचाने वाले विंडोज 11 के 10 शॉर्टकट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विंडोज 11 के लिए कुछ शॉर्टकट

Advertisement
  1. Win + D: आप इन दोनों बटन को एक साथ प्रेस करके सभी खुली हुई विंडो को छोटा करके और फिर उन्हें रीस्टोर करके डेस्कटॉप को तुरंत शो या हाइड कर सकते हैं।
  2. Alt + Tab:  इन बटन को एक साथ प्रेस करके सभी खुले हुए एप्लिकेशन पर जा सकते हैं। किसी एक को चुनने के लिए एरो की उपयोग करके और उस पर स्विच करने के लिए बटन को रिलीज कर सकते हैं।
  3. Win + L: इन बटन को एक साथ प्रेस करके डेस्क से दूर जाते हुए कंप्यूटर को तुरंत लॉक किया जा सकता है।
  4. Win + E: अपनी फाइल को नेविगेट करने के लिए फाइल एक्सप्लोरर खोला जा सकता है।
  5. Win + I: दोनों बटन एक साथ प्रेस करने पर मेन विंडोज सेटिंग्स ऐप डायरेक्ट खोली जा सकती है।
  6. Ctrl + Shift + Esc: को एक साथ प्रेस करके सीधे टास्क मैनेजर खोला जा सकता है, जिससे Ctrl + Alt + Del  के जरिए स्क्रीन पर जाने की जरूरत खत्म हो जाती है।
  7. Win + V: को एक साथ प्रेस करे क्लिपबोर्ड हिस्ट्री खोली जा सकती है जो कि हाल ही में कॉपी किए गए आइटम की एक लिस्ट दिखाती है जिन्हें आप पेस्ट कर सकते हैं।
  8. Win + Shift + S: को एक साथ प्रेस करके कस्टम स्क्रीनशॉट लेने के लिए स्निपिंग टूल खोला जा सकता है।
  9. Win + H: को एक साथ प्रेस करके अपनी आवाज का उपयोग करके टाइप करने के लिए डिक्टेशन शुरू की जा सकती है।
  10. Win + . (period) or Win + , (comma): को एक साथ प्रेस करके इमोजी पैनल और अन्य सिंबल खोले जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.