Xming Q5 Neo प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, 300CVIA ब्राइटनेस, 4K डिकोडिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत

प्रोजेक्टर यूनीक पिंक-ब्लू कलर स्कीम में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एडवांस्ड PhotonX 2.0 ऑप्टिकल इंजन दिया गया है।
  • यह साइज में कॉम्पेक्ट है और काफी कम जगह में आ सकता है।
  • यह यूनीक पिंक-ब्लू कलर स्कीम में पेश किया गया है।

Xming Q5 Neo प्रोजेक्टर में स्लीक, कॉम्पेक्ट डिजाइन दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi की सब-ब्रैंड Xming की ओर से नया प्रोजेक्टर Q5 Neo लॉन्च किया गया है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में इसे पेश किया है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स जैसे 300CVIA ब्राइटनेस, 4K डिकोडिंग, 360 डिग्री गिम्बल आदि का सपोर्ट दिया गया है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और काफी कम जगह में आ सकता है। डिजाइन भी काफी आकर्षक है और यह यूनीक पिंक-ब्लू कलर स्कीम में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xming Q5 Neo projector price

Xiaomi Xming Q5 Neo प्रोजेक्टर को कंपनी ने चीन में पेश (via) किया है। इसकी  कीमत 699 युआन (लगभग 8,000 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। यह यूनीक पिंक-ब्लू कलर स्कीम में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Xming Q5 Neo projector specifications

Xming Q5 Neo प्रोजेक्टर में स्लीक डिजाइन दिया गया है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और काफी कम जगह में आ सकता है। डिजाइन भी काफी आकर्षक है और यह यूनीक पिंक-ब्लू कलर स्कीम में पेश किया गया है। इसमें LED लाइट सोर्स मिलता है जिसमें 1080p (1920×1080) रिजॉल्यूशन है और 4K डिकोडिंग का सपोर्ट भी है। यह 150 इंच तक क्लियर विजुअल्स दिखा सकता है। 

इसमें 300CVIA ल्यूमन तक ब्राइटनेस मिलती है जबकि कंट्रास्ट रेश्यो 2600:1 है। इसमें एडवांस्ड PhotonX 2.0 ऑप्टिकल इंजन दिया गया है। प्रोजेक्टर में ऑल-ग्लास ऑप्टिकल लेंस लगा है जो कि काफी टिकाऊ और हीट रसिस्टेंट भी बताया गया है। इसमें 360 डिग्री मेटल ब्रेकेट मिल जाता है जिससे कि एंगल एडजस्टमेंट बहुत आसान हो जाता है। प्रोजेक्टर ब्लू लाइट एमिशन के लिए SGS सर्टिफाइड है और आंखों को नुकसान होने से बचाता है। यानी लम्बे समय तक देखने पर यह आंखों पर बुरा असर पड़ने से रोकता है। खासकर बच्चों के लिए यह काफी उपयोगी फीचर बन जाता है। इससे पहले कंपनी ने Xming Q5 प्रोजेक्टर लॉन्च किया था। यह उसी का सक्सेसर मॉडल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.