Xiaomi TV speaker 5.1.4 Launched: 200W सबवूफर, 450W पावर वाला TV speaker 5.1.4 शाओमी ने किया लॉन्च

स्पीकर में 450W की पावर है। इसमें 200W का स्वतंत्र सबवूफर दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2023 10:59 IST
ख़ास बातें
  • यह डिटेच हो सकने वाले डिजाइन के साथ आता है।
  • इसमें 200W का सबवूफर दिया गया है।
  • स्पीकर में ऑप्टिकल, कोएक्सिएल, ब्लूटूथ, यूएसबी कनेक्टिविटी भी है।

Xiaomi TV speaker 5.1.4 को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Xiaomi miui

Xiaomi ने ऑडियो डिवाइस सेग्मेंट में Xiaomi TV speaker 5.1.4 लॉन्च किया है। इस स्पीकर को चीन में पेश किया गया है। यह डिटेच हो सकने वाले डिजाइन के साथ आता है। इसमें 200W का सबवूफर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 450W की कुल पावर दी गई है। जिसके तहत कुल 12 स्पीकर इसमें मिलते हैं। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
 

Xiaomi TV speaker 5.1.4 price, availability

शाओमी टीवी स्पीकर 5.1.4 की चीन में कीमत 3,999 युआन (लगभग 46,500 रुपये) है। स्पीकर को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, सेल 31 मई से शुरू होने की बात कही गई है। 
Advertisement
 

Xiaomi TV speaker 5.1.4 specifications

Xiaomi TV speaker 5.1.4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें कंपनी ने कुछ जबरदस्त खूबियां दी हैं। Xiaomi miui के मुताबिक स्पीकर में 450W की पावर है। इसमें 200W का स्वतंत्र सबवूफर दिया गया है जो साउंड एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा देगा, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। यह डिटेचेबल डिजाइन के साथ आता है, यानि कि हटाकर इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ दो वायरलेस सराउंड स्पीकर मिलते हैं और एक वायरलेस सबवूफर मिलता है। इसे इंस्टॉल करने के बाद आसानी से चार्ज किया जा सकता है। 

ऑडियो सिस्टम की बात करें तो इसमें 3 फ्रंट चैनल, 2 फ्रंट चैनल, 2 रियर चैनल, 2 रियर साउंड चैनल और बेस चैनल मिलता है। सेटअप में 12 स्पीकर यूनिट को अलग अलग पोजीशन में सेट किया गया है जिससे रिच साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। मूवी देखते समय साउंड एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसका 8 इंच का 200W वूफर खास काम आता है, जैसा कंपनी कह रही है। यह Dolby Atmos ऑडियो को ट्रांसमिट करने के लिए eARC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा स्पीकर में ऑप्टिकल, कोएक्सिएल, ब्लूटूथ, यूएसबी और एचडीएमआई की कनेक्टिविटी भी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.