शाओमी भारत में लॉन्च करेगी और स्मार्ट टीवी, टीज़र ज़ारी

भारतीय टेलीविज़न मार्केट में शाओमी मी टीवी 4 के ज़रिए कदम रखने के बाद शाओमी ने इस पोर्टफोलियो के विस्तार के बारे में विचार कर रही है। शाओमी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने गुरुवार को ट्वीट करके मी टीवी लाइनअप के विस्तार की ओर इशारा किया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मार्च 2018 18:32 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इशारों में दी जानकारी
  • इस बार छोटे और सस्ते टेलीविज़न सेट लाएगी शाओमी
  • 55 इंच का मी टीवी 4 पिछले महीने 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
भारतीय टेलीविज़न मार्केट में शाओमी मी टीवी 4 के ज़रिए कदम रखने के बाद शाओमी ने इस पोर्टफोलियो के विस्तार के बारे में विचार कर रही है। शाओमी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने गुरुवार को ट्वीट करके मी टीवी लाइनअप के विस्तार की ओर इशारा किया। कयासों को उस वक्त और बल मिला जब शाओमी इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजर सुदीप साहू ने अलग ट्वीट करके इस बारे में ही जानकारी दी। बता दें कि सुदीप साहू ने भारत में मी टीवी 4 को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई है। साहू ने तो यहां तक बता दिया कि कंपनी नई सीरीज़ को लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा इस बार छोटे और सस्ते टेलीविज़न सेट लाएंगे। याद रहे कि 55 इंच का मी टीवी 4 पिछले महीने 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

मनु कुमार जैन ने नए मी टीवी लॉन्च के संबंध में ज़्यादा ब्योरा तो नहीं दिया, लेकिन इतना ज़रूर बताया कि प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा, "शाओमी के प्रशंसक! कुछ नया भारत आने वाला है। स्मार्ट, स्लिम और स्लीक में स्विच करने का वक्त आ गया है।" इसके बाद साहू ने ट्वीट करके नई टीवी सीरीज़ की ओर इशारा किया, "नई तकनीक हर किसी के पहुंच में होनी चाहिए। हम नई सीरीज़ लाने वाले हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग स्मार्ट टीवी अनुभव में स्विच कर सकें।"
Advertisement

हम जैन और साहू के ट्वीट पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि शाओमी ने छोटे और सस्ते टीवी रेंज को उतारने की तैयारी की है। संभव है कि कंपनी मी टीवी 4ए को लाए जिसे बीते साल मार्च महीने में तीन स्क्रीन साइज़ में पेश किया गया था। कंपनी ने मी टीवी 4ए का 32 इंच वर्जन भी लॉन्च किया है। हो सकता है कि ट्वीट में इस टेलीविज़न सेट की ओर इशारा हो। बता दें कि चीनी मार्केट में मी टीवी 4ए की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,300 रुपये) में शुरू होती।

Mi TV 4A रेंज के अलावा शाओमी मी टीवी 4सी को भी ला सकती है। इस टीवी सीरीज़ को बीते साल अक्टूबर महीने में चीन में पेश किया गया था। मी टीवी 4सी सीरीज़ में दो स्क्रीन साइज़ के टीवी आते हैं- 43 इंच और 55 इंच। 43 इंच का मी टीवी 4सी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसकी कीमत 1,849 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है। वहीं, 55 इंच वेरिएंट 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका दाम 2,649 चीनी युआन  (करीब 27,200 रुपये) है।
Advertisement

शाओमी भारत में किस मॉडल को लॉन्च करेगी। यह अभी एक रहस्य है। इतना तय है कि मार्केट में जल्द शाओमी का सस्ता स्मार्ट टीवी आने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.