Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!

यह स्पीकर 150W की आउटपुट देता है और IP68 रेटिंग से लैस होकर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2026 16:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 40Hz से 20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है।
  • इसमें 9800mAh की विशाल बैटरी मिलती है।
  • कंपनी का दावा है कि यह 28 घंटे चल सकता है।

Xiaomi Sound INF में 90W का वूफर लगा है और 30W के दो ट्विटर मिल जाते हैं।

Photo Credit: Gizmochina

Xiaomi ने मार्केट में अपना लेटेस्ट स्पीकर Xiaomi Sound INF लॉन्च किया है। यह स्पीकर 150W की आउटपुट देता है और IP68 रेटिंग से लैस होकर आता है। यानी लाउड साउंड के साथ यह टिकाऊ भी बताया गया है। इसमें 10,000mAh के करीब बैटरी मिल जाती है जो इसे एक लम्बी बैटरी लाइफ दे सकती है। इसमें 40Hz से 20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है। इसके अलावा इसमें लाइटिंग इफेक्ट भी मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स विस्तार से। 

Xiaomi Sound INF Price

Xiaomi Sound INF को कंपनी ने यूरोप में €197.34 (लगभग 20,000 रुपये) में लॉन्च (via) किया है। इसे अधिकारिक वेबसाइट (via) पर लिस्ट किया गया है। हॉन्कॉन्ग में इसे HK$ 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

Xiaomi Sound INF Features

Xiaomi Sound INF एक ऐसा स्पीकर है जो 150W की धांसू आउटपुट देता है। स्पीकर में 90W का वूफर लगा है और 30W के दो ट्विटर मिल जाते हैं। कंपनी ने इसमें इनफिनिटी मिरर लाइटिंग दी है। यानी पार्टी आदि के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक बड़ा स्पीकर है और बैकपैक में नहीं ले जाया जा सकता है। इसका वजन 2.87 किलोग्राम है। इसमें 40Hz से 20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है। ज्यादा बेस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए इसमें खास बेस बूस्ट भी दिया गया है। 

स्पीकर को ड्यूरेबिलिटी से नवाजा गया है। यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनकर आता है जिसके लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 9800mAh की विशाल बैटरी मिलती है। यह 60W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 28 घंटे चल सकता है अगर वॉल्यूम 50% पर रखी जाए और लाइटिंग बंद रहे। ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी इसमें मिल जाती है। यह USB-C पोर्ट से लैस है। True Wireless Stereo होने के चलते दो स्पीकर एकसाथ कनेक्ट हो सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  3. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  5. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  9. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  10. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.