Xiaomi ने भारत में लॉन्‍च किए 32, 40, 43 इंच के नए Smart TV, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Xiaomi Smart TV A Series 2024 Edition : नए शाओमी स्‍मार्ट टीवी को एमेजॉन और शाओमी इंडिया की वेबसाइट से लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 मई 2024 14:50 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने 32, 40 और 43 इंच के नए स्‍मार्ट टीवी किए लॉन्‍च
  • इनमें पिछले साल आए मॉडलों से कुछ अपग्रेड मिलते हैं
  • शाओमी की वेबसाइट और एमेजॉन से खरीदे जा सकेंगे नए टीवी

Xiaomi Smart TV A सीरीज को पिछले साल के मुकाबले कुछ बदलावों के साथ लाया गया है।

Photo Credit: xiaomi india

भारत के स्‍मार्ट टीवी मार्केट में शाओमी (Xiaomi) का दबदबा बना हुआ है। कंपनी हर साल अपनी लाइनअप को रिफ्रेश करती है और हर इंच साइज में कुछ ना कुछ लेकर आती है। अब कंपनी ने Xiaomi Smart TV A Series 2024 Edition का ऐलान किया है। यह पिछले साल आए स्‍मार्ट टीवी का रिफ्रेश्‍ड वर्जन हो सकता है। नए शाओमी टीवी 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। शुरुआती कीमत सिर्फ 12999 रुपये है। नए शाओमी स्‍मार्ट टीवी को एमेजॉन और शाओमी इंडिया की वेबसाइट से लिया जा सकेगा। 
 

Xiaomi Smart TV A Series 2024 Price 

Xiaomi Smart TV A Series 2024 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। यह 32 इंच मॉडल के दाम हैं। 40 इंच वाला मॉडल 22999 रुपये का है, जबकि 43 इंच Xiaomi टीवी के दाम 24999 रुपये रखे गए हैं। इन्‍हें कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट और एमेजॉन इंडिया से लिया जा सकेगा। 
 

Xiaomi Smart TV A Series 2024 features, Specs

Xiaomi Smart TV A सीरीज को पिछले साल के मुकाबले कुछ बदलावों के साथ लाया गया है। कंपनी ने 40 और 43 इंच डिस्‍प्‍ले वाले मॉडल्‍स में quad core Cortex A55 प्रोसेसर लगाया है, जबकि 32 इंच मॉडल में Cortex A35 मॉडल है।  

नए शाओमी टीवी में Xiaomi TV+ की सुविधा है, जिससे यूजर्स 150 से ज्‍यादा लाइव चैनल्‍स को एक्‍सेस कर पाएंगे। 32 इंच मॉडल में 1366 x 768 पिक्‍सल्‍स के साथ एचडी रेजॉलूशन है, जबकि बाकी दोनों मॉडल FHD रेजॉलूशन ऑफर करते हैं। 
Advertisement

TV A सीरीज के सभी शाओमी टीवी 60Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं। 32 इंच मॉडल में 1 जीबी रैम और बाकी दोनों मॉडलों में डेढ़ जीबी रैम दी गई है। स्‍टोरेज 8 जीबी है, जिससे यूजर्स के लिए अपने पसंदीदा ऐप्‍स को इंस्‍टॉल करना आसान हो जाता है। 

नए शाओमी टीवी Patchwall+ के साथ आते हैं और Google TV (Android TV 11) पर चलते हैं। इनमें 20W का साउंड आउटपुर है, जो डॉल्‍बी ऑडियो और DTS:X सपोर्ट ऑफर करता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में ब्‍लूटूथ 5.0 की सुविधा है। 2 HDMI पोर्ट, WiFi, USB 2.0 और ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.