Xiaomi लाई 85 इंच बड़ा TV Redmi Max 85 inch 2025 मॉडल, 3GB रैम, 4K 120Hz डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

शाओमी स्मार्ट टीवी में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 11:29 IST
ख़ास बातें
  • टीवी Xiaomi HyperOS पर रन करता है।
  • शाओमी स्मार्ट टीवी में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है।
  • इसमें 178° वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है।

Redmi Max 85 2025 TV 4K डिस्प्ले से लैस है, इसमें 3840×2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi ने नया टीवी Redmi Max 85 inch 2025 मॉडल लॉन्च किया है। इस टीवी में 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट है, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में 3 जीबी रैम, और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। साउंड के लिए 10W  के स्टीरियो स्पीकर हैं। इसमें दो HDMI पोर्ट,  दो USB पोर्ट और Ethernet  व  Bluetooth 5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi Redmi Max 85 2025 TV price

Xiaomi के Redmi Max 2025 सीरीज के 85 इंच मॉडल की कीमत 4,699 युआन (लगभग 55,754 रुपये) है। टीवी को JD.com से खरीदा जा सकेगा जिसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।  
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Max 85 2025 TV Specifications

Xiaomi Redmi Max 85 2025 टीवी, जैसा कि नाम से पता चलता है, 85 इंच के 4K डिस्प्ले से लैस है। इसमें 3840×2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी में 4K HDR डिकोडिंग भी है, और एक 4K 60Hz MEMC डाइनेमिक कंपेनसेशन फीचर है। यह इमेज क्लियरिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें 178° वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है। यह अलग-अलग एंगल से आराम से देखा जा सकता है।  

शाओमी स्मार्ट टीवी में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। यह फास्ट इंटरनेट स्पीड सपोर्ट करता है और लो लेटेंसी देता है जिससे कि कनेक्टिविटी बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा इसमें Bluetooth वॉयस रिमोट है जो NFC वन-टैप कास्टिंग को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

टीवी Xiaomi HyperOS पर रन करता है। साउंड के लिए इसमें 10W के स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। यह DTS साउंड डिकोडिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और Ethernet व Bluetooth 5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.