मात्र 1154 रुपये में Xiaomi MIJIA Humidifier 2 लॉन्च, सांस की दिक्कत और स्किन को ठीक रखेगा

सेकेंड जनरेशन का MIJIA ह्यूमिडिफायर 99.9 प्रतिशत सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियरल एक्शन प्रदान करता है, जो कि फर्स्ट जनरेशन के मॉडल से ज्यादा प्रभावी है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 11:39 IST
ख़ास बातें
  • MIJIA Humidifier में 4 लीटर क्षमता और 36 घंटे तक ह्यूमिडिफिकेशन था।
  • MIJIA ह्यूमिडिफायर 99.9 प्रतिशत सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियरल एक्शन देता है।
  • Xiaomi ने चीन में MIJIA Humidifier 2 लॉन्च किया है।

Xiaomi MIJIA Humidifier 2 तेजी से ह्यूमिडिकेशन प्रदान कर सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने चीन में MIJIA Humidifier 2 लॉन्च किया है। सेकेंड जनरेशन MIJIA Humidifier, MIJIA Humidifier के रिलीज होने के दो साल बाद आया है। नए मॉडल में पुराने मॉडल की तुलना में 5 प्रमुख अपग्रेड दिए गए हैं। हालांकि कीमत पुराने मॉडल जैसी 99 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 1,154 रुपये ही है। यहां हम आपको इस नए MIJIA Humidifier 2 के बारे में बता रहे हैं।

पहले के मॉडल, MIJIA Humidifier में 4 लीटर क्षमता और 36 घंटे तक ह्यूमिडिफिकेशन था। इस प्रकार इसने बार-बार पानी के इंजेक्शन की चिंता खत्म कर दी है। MIJIA Humidifier 2 में फॉग वॉल्यूम 280mL/h से बढ़ाकर 300mL/h कर दी गई है। इसमें एक बिल्ट इन सिरेमिक कोर एटमाइजिंग शीट है जो पानी के कणों को ब्लॉक करने में मदद करती है। ज्यादा हाइड्रेशन प्रदान करने के लिए एटॉमाइज माइक्रोन पानी के कणों को फिर 300mL/h पर छिड़का जाता है। अपने पुराने मॉडल से विपरीत नए मॉडल को ह्यूमिडिफायर में पानी जोड़ने के लिए आपको लिड उठाने की जरूरत नहीं होती है। नया मॉडल कमरे के अधिक प्रभावी ह्यूमिडिफिकेशन के लिए 360 डिग्री रोटेशन भी प्रदान करता है। पुराना मॉडल सिर्फ एक ही डायरेक्शन में काम करता था।

सेकेंड जनरेशन का MIJIA ह्यूमिडिफायर 99.9 प्रतिशत सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियरल एक्शन प्रदान करता है, जो कि फर्स्ट जनरेशन के मॉडल से ज्यादा प्रभावी है। इसमें अपने पुराने मॉडल से अलग एक विजुअल ट्रांसपेरेंट वॉटर गेज भी शामिल है। नए मिजिया ह्यूमिडिफायर में 4 लीटर कंटेनर है और यह 30 घंटे तक ह्यूमिडिकेशन प्रदान कर सकता है। इसे बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं होती है और इसकी एंटीबैक्टीरियल एक्शन टैंक के अंदर बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। 

MIJIA Humidifier 2 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो MIJIA Humidifier 2 की कीमत 99 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 1,154 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो MIJIA Humidifier 2 वर्तमान में चीन में उपलब्ध है और इस समय ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi MIJIA Humidifier 2, Humidifier, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.