Xiaomi Mijia Fan Light हुआ पेश, कमरे में मिलेगा झील के किनारे का एहसास

Xiaomi Mijia Fan Light वर्तमान में 549 युआन (लगभग 6,341 रुपये) की स्पेशल कीमत पर Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2024 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Fan Light में Ra97 कलर रेंडरिंग प्रदान करता है।
  • Xiaomi Mijia Fan Light एक हाई परफॉर्मेंस डीसी मोटर से लैस है।
  • Xiaomi Mijia Fan Light 549 युआन (लगभग 6,341 रुपये) में उपलब्ध है।

Xiaomi Mijia Fan Light एक हाई परफॉर्मेंस डीसी मोटर से लैस है।

Photo Credit: Xiaomi youpin

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने नए स्मार्ट होम डिवाइस Mijia Fan Light को पेश किया है, जिसके लिए क्राउडफंडिंग शुरू हो गई है। यह फैन फुल-स्पेक्ट्रम लाइटिंग और नेचुरल वाइंड सिमुलेशन प्रदान करता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Fan Light के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Fan Light की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Xiaomi Mijia Fan Light वर्तमान में 549 युआन (लगभग 6,341 रुपये) की स्पेशल कीमत पर Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। डिलीवरी 9 मई से शुरू होने की उम्मीद है।


Xiaomi Mijia Fan Light के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Mijia Fan Light में Ra97 कलर रेंडरिंग के साथ कस्टम फुल-स्पेक्ट्रम लाइट बीड्स है जो कि सूरज की रोशनी के स्पेक्ट्रम जैसा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्यादा नेचुरल और कंफर्टेबल लाइट एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह विजुअल थकान को कम करने के साथ-साथ आंखों को भी आराम प्रदान करता है। इससे बेहतर स्लीप पैटर्न मिलता है। फैन झील के किनारे, बगीचों और कैंपग्राउंड जैसे आउटडोर वातावरण पर बेस्ड कई प्री-सेट मोड के जरिए नेचुरल हवा प्रदान करता है। यह फीचर साधारण एयर सर्कुलेशन से काफी अलग होकर बेहतर वातावरण बनाता है जिससे ज्यादा आराम मिलता है और फोकस भी बढ़ता है।
Advertisement

Mijia Fan Light को स्लीप को ध्यान में रखकर भी डिजाइन किया गया है। इसका स्लीप मोड रात भर इंसान के शरीर के तापमान में बदलाव के आधार पर हवा की मात्रा को ऑटोमैटिक एडजेस्ट करता है, जिससे ज्यादा कंफर्ट मिलता है। इसके अलावा फैन बिना शोर किए चलता है, लाइट बंद होने पर इसका न्यूनतम साउंड सिर्फ 32 डेसिबल होता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी की बात करें तो फैन की लाइट Mi Home ऐप के साथ इंटीग्रेटेड है, जो रिमोट कंट्रोल, शेड्यूलिंग और कई फीचर्स का एक्सेस प्रदान करता है। यह Xiaomi के हाइपरओएस कनेक्ट का भी सपोर्ट करता है, जिससे कई डिवाइसेज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में Mijia Fan Light एक हाई परफॉर्मेंस डीसी मोटर से लैस है जो न्यूनतम बिजली की खपत करती है और 160m³/मिनट तक की प्रभावशाली वायु मात्रा प्रदान करती है। Xiaomi का दावा है कि स्लीप मोड में 8 घंटे तक इस्तेमाल करने पर बिजली की लागत सिर्फ 0.081 युआन (लगभग 0.93 रुपये) आएगी। Mijia Fan Light एक ऐसे डिजाइन से लैस है जो कि मॉड्रन घर के लिए बेस्ट है। इसका वन-क्लिक फोल्डिंग मैकेनिज्म काफी एडजेस्टेबल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.