Xiaomi ने लॉन्च किया 75 इंच का 4K डिस्प्ले TV, जानें कीमत

Mi TV Q1 75-inch की कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,14,300 रुपये) है। Xiaomi का कहना है कि सीमित टीवी मॉडल शुरुआती रूप में सेल के पहले दिन EUR 999 (लगभग 87,900 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 फरवरी 2021 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV Q1 75-inch की सेल मार्च में शुरू होगी
  • मी टीवी क्यू1 75 इंच में 30 वॉट स्टीरियो स्पीकर सिस्टम दिया गया है
  • टीवी 105 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक MT9611 प्रोसेसर से लैस है
Mi 11 फ्लैगशिप के साथ Xiaomi ने सोमवार को Mi TV Q1 75-inch को भी लॉन्च कर दिया है। यह टेलीविज़न मॉडल क्यूएलईडी 4के डिस्प्ले व एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर से लैस है। यह टीवी बेहतर विजिबिल्टी के लिए 178 डिग्री व्यूविंग एंगल के साथ आता है और इसमें 700,000 से भी ज्यादा मूवी व शो और गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स का एक्सेस शामिल है। इस टीवी के साथ स्मार्ट रिमोट आता है, जिसमें Netflix और Amazon Prime Video को समर्पित बटन दिया गया है। इसके अलावा इसमें Google Assistant और Amazon Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंस के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी मौजूद है।
 

Mi TV Q1 75-inch price, sale

नया Mi TV Q1 75-inch की कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,14,300 रुपये) है। यह नया टीवी मार्च 2021 से उपलब्ध होगा और इसकी फर्स्ट सेल चुनिंदा क्षेत्रों में ही शुरू होगी। Xiaomi का कहना है कि सीमित टीवी मॉडल शुरुआत रूप में सेल के पहले दिन EUR 999 (लगभग 87,900 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।  
Advertisement
 

Mi TV Q1 75-inch features

फीचर्स की बात करें, तो मी टीवी क्यू1 में 75 इंच की क्यूएलईडी 4के यूएचडी (3,840x2,160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी दी जाएगी। यह टीवी 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, रेज़र-थिन बेजल्स, 100 प्रतिशत एनटीएससी रेंज के साथ 1.07 बिलियन कलर्स वेरिएशन, 1,024 अलग कलर शेड्स और 10,000: 1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आएगा। टीवी में 192 ज़ोन का फुल ऐरे डायनामिक लोकल डिमिंग, डॉल्बी विजन और एचडीआर 10+ सपोर्ट लैस है। वाइड एरिया में बेहतर व्यूविंग क्षमता के लिए डिस्प्ले में 178 डिग्री व्यूविंग एंगल दिया गया है।  

मी टीवी क्यू1 75 इंच में 30 वॉट स्टीरियो स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें छह स्पीकर्स मौजूद हैं। इसमें दो ट्विटर्स और चार वूफर्स हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा टीवी 105 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक MT9611 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 2 जीबी रैम और 3 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह एंड्रॉयड 10  सॉफ्टवयर पर काम करता है, जिसमें Netflix, Amazon Prime Video और YouTube ऐप्स शामिल हैं। कनेक्टिविटी विकल्प में एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, दो एचडीएमआई 2.0 पोर्ट्स, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट्स, डुअल बैंड wi-Fi (2.4GHz and 5GHz), ब्लूटूथ वी5, 3.5mm ऑडियो जैक, LAN/ Ethernet आदि शामिल है। इसमें गेमर्स व स्टीमर्स के लिए ऑटो लो लैटेंसी मोड दिया गया है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया मी टीवी क्यू1 75 में वॉयस कमांड के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्रोमकास्ट भी मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

75.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.