Xiaomi Mi TV 4X Pro 55 इंच और Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल भारत में लॉन्च, जानें दाम

Xiaomi ने अपने टीवी सेगमेंट का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में Mi TV 4X Pro 55 इंच और Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जनवरी 2019 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल की कीमत है 22,999 रुपये
  • Mi TV 4X Pro 55 इंच मॉडल की कीमत है 39,999 रुपये
  • दोनों मॉडल Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर पर मिलेंगे

Xiaomi Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल भारत में लॉन्च, जानें दाम

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने टीवी सेगमेंट का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में Mi TV 4X Pro 55 इंच और Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल को लॉन्च कर दिया है। नए मी टीवी में एमलॉजिक 960एक्स प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मी टीवी 4एक्स प्रो और मी टीवी 4ए प्रो का 43 इंच मॉडल एंड्रॉयड टीवी तो हैं ही लेकिन साथ ही यह Xiaomi पैचवॉल इंटरफेस के साथ आते हैं। Mi TV 4X Pro की खासियत की बात करें तो इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है तो वहीं 43 इंच वाला Mi TV 4A 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Mi TV के अलावा Xiaomi ने Mi Soundbar को भी उतारा है।
 

Mi TV 4X Pro 55 इंच, Mi TV 4A Pro 43 इंच की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाजार में मी टीवी 4एक्स प्रो का 55 इंच मॉडल 39,999 रुपये और मी टीवी 4ए प्रो का 43 इंच मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही टीवी ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा मी होम स्टोर पर 15 जनवरी दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi ने Mi Soundbar को भी भारत में लॉन्च किया है और इसकी कीमत 4,999 रुपये है। मी साउंड बार की बिक्री 16 जनवरी से Mi.com और मी होम स्टोर पर होगी।
 

Photo Credit: Xiaomi Mi TV 4X Pro की कीमत 39,999 रुपये है

Mi TV 4X Pro 55 इंच, Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल के फीचर्स

हाई क्वालिटी साउंड के लिए मी टीवी 20 वाट स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आते हैं। टीवी के चारों कोनों में पतले बेजल के साथ मैटालिक फिनिश है जिसे कंपनी ने पियानो ब्लैक का नाम दिया है। दोनों ही वेरिएंट ब्लूटूथ रिमोट और गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) वॉयस कमांड सपोर्ट करते हैं। टीवी में क्रोमकास्ट बिल्ट-इन है और पैचवॉल ओएस फीचर्स की बात करें तो इसमें 14 अलग-अलग पार्टनर का 700,000+ घंटे से अधिक कॉन्टेंट शामिल है। Hotstar, Hungama, Sony Liv, Voot, Eros Now, Zee5, Hooq और Epic ON जैसे कुछ टॉप कंटेंट पार्टनर हैं।

सबसे पहले बात Mi TV 4X Pro की। इसमें 55 इंच (2160x3840 पिक्सल) 4के यूएचडी डिस्प्ले के साथ एचडीआर10 सपोर्ट है। इसमें 64-बिट एमलॉजिक क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ माली-450 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन (2.4 गीगाहर्ट्ज़/5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वर्जन 4.2, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट शामिल है। 20 वाट स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डीटीएस-एचडी सराउंड सपोर्ट है। 43 इंच वाला Mi TV 4A Pro फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले और 1 जीबी रैम के साथ आता है। यह 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक सपोर्ट के साथ आता है। अन्य स्पेसिफिकेशन 55 इंच वाले मॉडल से मिलते जुलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  3. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  4. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  5. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  6. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  7. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  8. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  9. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  10. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.