Xiaomi ने पेश किया Master Series 86 इंच Mini LED TV, जानें क्या है खास

शाओमी, Xiaomi Master 86 इंच मिनी एलईडी टीवी को 18 अप्रैल को एक लॉन्च इवेंट में Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Mi Band 8 के साथ पेश करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने नए टीवी Xiaomi Master 86 इंच मिनी एलईडी को पेश किया है।
  • Xiaomi ने इस टीवी के लिए एक नया सेल्फ डेवलप्ड इंजन जारी किया है।
  • Xiaomi Master 86 इंच मिनी एलईडी TV 18 अप्रैल को लॉन्च होगा।

Xiaomi Master 86 inch Mini LED TV में 86 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Weibo/Xiaomi

Xiaomi ने अपने नए टीवी Xiaomi Master 86 इंच मिनी एलईडी टीवी को पेश किया है। नए टीवी में यूजर्स को बेहतर तरीके से ट्यून की गई फोटो क्वालिटी देखने को मिलेगी। Xiaomi की मास्टर सीरीज में एक नए एडिशन के तौर पर 86 इंच की स्क्रीन मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि सामान्य एलईडी बैकलाइटिंग के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर बेनिफिट्स जैसे कि कलर गेमुट, हाई कंट्रास्ट और रिफाइंड डायनेमिक पार्टिशनिंग आदि प्रदान करती है।
 

Xiaomi मास्टर सीरीज 86 इंच मिनी एलईडी टीवी


Xiaomi ने इस टीवी के लिए एक नया सेल्फ डेवलप्ड इंजन जारी किया है जो कि पूरी तरह से फोटो की क्वालिटी एल्गोरिदम को रिकंस्ट्रक्ट करता है। इसकी बदौलत प्रोफेशनल-ग्रेड कलर एक्यूरेसी का अनुभव मिलता है। शाओमी मास्टर 86 इंच मिनी एलईडी टीवी कलर एक्यूरेसी और फोटो की क्वालिटी के मामले में Xiaomi टीवी लाइनअप में बेस्ट है।

Xiaomi के इकोसिस्टम के तौर पर पर टीवी में कंपनी अपनी मल्टी-स्क्रीन कलर कंसिस्टेंसी टेक्नोलॉजी भी प्रदान करती है जो कि टीवी, स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच लगातार कलर डिस्प्ले सुनिश्चित करती है। इससे स्मार्टफोन या टैबलेट से स्क्रीन मिररिंग करते हुए डिस्प्ले में कलर्स के चलते होने वाली दिक्कतों को दूर किया जाता है।
Advertisement

शाओमी मास्टर 86 इंच मिनी एलईडी टीवी, Xiaomi की हाई-एंड मास्टर टीवी सीरीज में एक नए प्रोडक्ट के तौर पर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में अपग्रेड किए गए हैं। एक प्रीमियम टीवी प्रोडक्ट के तौर पर साउंड की क्वालिटी और रिस्पॉन्स टाइम आदि भी बेहतर होगा। Xiaomi ने अभी तक अन्य सेक्शन में टीवी की परफॉर्मेंस का खुलासा नहीं किया है, हालांकि उम्मीद है कि ये बेहतर हो सकते हैं। शाओमी, Xiaomi Master 86 इंच मिनी एलईडी टीवी को 18 अप्रैल को एक लॉन्च इवेंट में Xiaomi 13 Ultra और Xiaomi Mi Band 8 के साथ पेश करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.