Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए चार नए स्मार्ट टीवी, कीमत 17,999 रुपये से शुरू

Mi TV 4X 65-Inch, Mi TV 4X 43-Inch, Mi TV 4X 50-Inch, Mi TV 4A 40-Inch: Xiaomi ने मी टीवी 4एक्स 65 इंच, मी टीवी 4एक्स 43 इंच, मी टीवी 4एक्स 50 इंच और मी टीवी 4ए 40 इंच मॉडल को लॉन्च कर दिया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4X 65 inch मॉडल में है विविड पिक्चर इंजन सपोर्ट
  • Mi Soundbar Black वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये
  • नए मी टीवी की सेल 29 सितंबर से

Mi TV 4X 50 inch price in India: मी टीवी 4एक्स 50 इंच मॉडल की कीमत 29,999 रुपये

Mi TV 4X 65-Inch, Mi TV 4X 43-Inch, Mi TV 4X 50-Inch, Mi TV 4A 40-Inch: शाओमी ने आज Smart Living 2020 इवेंट के दौरान अपनी मी टीवी रेंज का विस्तार करते हुए चार नए मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। मी टीवी 4एक्स 65 इंच, मी टीवी 4एक्स 43 इंच, मी टीवी 4एक्स 50 इंच और मी टीवी 4ए 40 इंच मॉडल को उतारा गया है। Xiaomi ने अपने पैचवॉल को भी Netflix सपोर्ट के साथ अपग्रेड किया है, इतना ही नहीं शाओमी ने Mi Soundbar के ब्लैक वेरिएंट को भी उतारा है।
 

Mi TV 4X 65-inch, 50-inch, 43-inch, Mi TV 4A 40-inch price in India, लॉन्च ऑफर्स

मी टीवी 4एक्स (65 इंच) मॉडल की इंट्रोडक्टरी कीमत 54,999 रुपये है, इस मॉडल की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम के अलावा Flipkart पर होगी। दूसरी ओर, भारत में मी टीवी 4एक्स (43 इंच) मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है और मी टीवी 4ए (40 इंच) मॉडल को भारत में 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। मी टीवी 4एक्स (50 इंच) मॉडल की कीमत 29,999 रुपये तय की गई है। ग्राहक इसे Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे।
Advertisement

मी टीवी 4एक्स (65 इंच) मॉडल को छोड़कर सभी नए मी टीवी मॉडल की बिक्री 29 सितंबर की मध्यरात्रि से शुरू होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मी टीवी 4एक्स (65 इंच) मॉडल 29 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ये नए टीवी मॉडल जल्द मी होम और ऑफलाइन पार्टनर पर भी मिलने लगेंगे।

नए Mi TV मॉडल पर लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो छह महीने का सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों को Airtel Xstream Fibre का एक महीने का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के लिए 1,200 रुपये का एक्सक्लूसिव कंटेट ऑफर भी है जो Zee5, Sun Nxt, ShemarooMe, EpicOn, Eros Now और Hungama Play के सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Mi TV 65 inch specifications, फीचर्स

ये नया टीवी फ्लैगशिप मी टीवी मॉडल है जो प्रीमियम मेटल बिल्ड और 0.43 इंच बेजल के साथ उतारा गया है। मी टीवी 4एक्स (65 इंच) मॉडल में शाओमी का विविड पिक्चर इंजन सपोर्ट भी है। यह ब्राइटनेस, कलर, कॉन्ट्रास्ट और सेचुरेशन के सही मापदण्ड का चुनाव करता है जिससे विविड इमेज रिजल्ट प्रदान किया जा सके। इसके अलावा टीवी अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है।

Xiaomi ने अपने इस लेटेस्ट मी टीवी मॉडल में रिएलिटी फ्लो इंजन दिया है। Mi TV 4X 65 इंच में कंटेंट के स्मूथनेस को एडजस्ट करने के लिए विभिन्न लेवल भी हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मी टीवी 4एक्स 65 इंच मॉडल में 4K यूएचडी (3840x2160 पिक्सल) 10 बिट डिस्प्ले है जो एचडीआर10 सपोर्ट करता है।
Advertisement

इस मी टीवी में क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए55 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। टीवी में चार-ड्राइवर स्पीकर सिस्टम है जिसमें अलग से दो वूफर और दो ट्वीटर्स हैं जो 20 वॉट ऑडियो प्रदान करते हैं। इसके अलावा डीटीएस-एचडी और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट है, कनेक्टिविटी के लिए टीवी में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 है।

मी टीवी 4एक्स 65 इंच मॉडल एंड्रॉयड पाई पर आधारित पैचवॉल 2.0 पर चलता है। कस्टम स्किन Amazon Prime Video और Netflix जैसे ओटीटी ऐप्स के साथ आता है। नए पैचवॉल वर्जन में लाइट थीम है। इसके अलावा टीवी में लाइव न्यूज इंटीग्रेशन है जो एक सिंगल स्क्रीन पर रियल-टाइम न्यूज अपडेट प्रदान करेगा।
Advertisement
 

Mi TV 4X 43 इंच और 50 इंच मॉडल स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

मी टीवी 4एक्स 65 इंच मॉडल के साथ Xiaomi ने मी टीवी 4एक्स 43 इंच और मी टीवी 4एक्स 50 इंच मॉडल को लॉन्च किया है। दोनों ही मॉडल 4K एचडीआर 10 बिट डिस्प्ले, 20 वॉट स्पीकर्स और पैचवॉल 2.0 के साथ आते हैं। दोनों ही नए टीवी में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी सपोर्ट है।
 

Mi TV 4A 40 इंच मॉडल स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

किफायती कीमत में टीवी की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए शाओमी ने मी टीवी 4ए 40 इंच मॉडल को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह मी टीवी फुल-एचडी डिस्प्ले पैनल स्पोर्ट और 20 वॉट स्पीकर्स के साथ आता है जो डीटीएस-एचडी सपोर्ट करता है। नए टीवी मॉडल में पैचवॉल 2.0 इंटरफेस के साथ गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन भी है। इसके अलावा एंड्रॉयड टीवी डेटा सेवर फीचर को दिया गया है, इस फीचर की मदद से यूज़र मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर 3X अधिक वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे।
Advertisement
 

Mi Soundbar: शाओमी मी साउंडबार का ब्लैक वेरिएंट लॉन्च

Mi Soundbar Black variant price in India, फीचर्स

मी टीवी मॉडल के अलावा शाओमी ने आज इवमेंट में मी साउंडबार के ब्लैक वेरिएंट से भी पर्दा उठा दिया है, इसकी कीमत 4,999 रुपये है। नया वेरिएंट भी 8 स्पीकर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ, ऑक्स, एस/पीडीआईएफ और ऑप्टिकल कैबल जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलेंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1453.9mm x 840.1mm x 278.4mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Unobtrusive design
  • Decent performance with 4K HDR content
  • Sharpness and brightness can be good when properly tuned
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Sub-par software experience
  • Remote lacks useful buttons, is a bit slow
  • Oversaturated colours, poor black levels
  • Inconsistent sound levels
  • Motion and detail aren’t very good with lower-resolution content
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1124.4mm x 649.3mm x 272mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

970mm x 569mm x 214mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

40.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

909.4mm x 512mm x 220.6mm

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

Full-HD
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.