टीवी में गेमर्स के लिए खास गेम मोड भी मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।
Xiaomi TV A Pro e सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi TV A Pro e सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। स्मार्ट TV सीरीज में कंपनी ने 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के साइज के टीवी पेश किए हैं। टीवी में कई तरह के धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं जिसमें इनका 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी शामिल है। टीवी में गेमर्स के लिए खास गेम मोड भी मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। इसमें कई पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video और YouTube के लिए शॉर्टकट भी दिया गया है। टीवी में 94% DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज दी है। आइए जानते हैं ग्लोबल टीवी सीरीज के अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Xiaomi TV A Pro e सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी ने यहां पर कीमत का खुलासा नहीं किया है। सीरीज में 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के टीवी (via) पेश किए गए हैं।
Xiaomi TV A Pro e सीरीज में कंपनी ने नए स्मार्ट TV पेश किए हैं जो 85 इंच तक बड़े डिस्प्ले से लैस होकर आते हैं। ये स्मार्ट टीवी Google TV पर रन करते हैं। इनमें बिल्ट-इन Google Assistant, Apple AirPlay और Google Cast का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी में QLED पैनल दिया गया है। रिमोट कंट्रोल में वॉइस कमांड फीचर भी मिल जाता है। साथ ही इसमें कई पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video और YouTube के लिए शॉर्टकट भी दिया गया है। टीवी में 94% DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज दी है।
प्रोसेसिंग के लिए टीवी में क्वाड कोर ARM Cortex-A55 प्रोसेसर लगा है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 2EE MC1 GPU इनमें मिल जाता है। 32 और 43 इंच के टीवी में 4K 60Hz पैनल लगे हैं। वहीं, 55, 65, 75, और 85 इंच के टीवी में 120Hz तक रिफ्रेश रेट जा सकता है। इसके लिए इनमें HDMI के माध्यम से चलने वाला खास Game Boost मोड दिया गया है। Xiaomi TV A Pro e सीरीज में 10W स्पीकर लगे हैं। हालांकि Xiaomi TV A Pro 85 e में साउंड के लिए कंपनी ने 15W का स्टीरियो स्पीकर दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी