Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Box 4S Pro, 8K सपोर्ट से है लैस

399 चीनी (लगभग 4,500 रुपये) कीमत के साथ Mi Box 4S Pro, भारत में मौजूद Mi Box 4K से महंगा है, लेकिन यह कुछ बेहतर फीचर्स से लैस भी है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 6 नवंबर 2020 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Mi Box 4S Pro को चीन में लॉन्च किया गया है
  • 8K कंटेंट सपोर्ट है इस स्ट्रीमिंग डिवाइस की खासियत
  • चीन में 399 चीनी युआन यानी लगभग 4,500 रुपये में हुआ है लॉन्च

Mi Box 4S Pro की कीमत 399 चीनी युआन है

Xiaomi ने Mi Box 4S Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है, जो 8K वीडियो डिकोडिंग सपोर्ट के साथ आने वाला नया स्ट्रीमिंग डिवाइस है। स्ट्रीमिंग बॉक्स की कीमत 399 चीनी युआन (लगभग 4,500 रुपये) है और यह फिलहाल केवल चीन में ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसके भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की अपनी योजना पर फिलहाल चुप्पी बनाई हुई है। Mi Box 4S Pro भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Mi Box 4K का अपग्रेड है। भारत में इसे 3,499 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

Mi Box 4S Pro price vs competition

399 चीनी (लगभग 4,500 रुपये) कीमत के साथ Mi Box 4S Pro, भारत में मौजूद Mi Box 4K से महंगा है, लेकिन यह कुछ बेहतर फीचर्स से लैस भी है। नया स्ट्रीमिंग डिवाइस 8K वीडियो डिकोडिंग सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से इसे Amazon Fire TV Stick 4K और Apple TV 4K जैसे प्रतिस्पर्धी डिवाइसों के आगे बढ़त मिलती है।

 

Mi Box 4S Pro specifications and features

Mi Box 4S Pro का मुख्य स्पेसिफिकेशन 8K वीडियो डिकोडिंग है, जो अभी किसी अन्य लोकप्रिय स्ट्रीमिंग डिवाइस पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि यह फिलहाल के लिए कैसे काम करेगा, काफी संभावना है कि मी बॉक्स 4एस प्रो एक समर्थित टेलीविज़न पर लोकल तरीके से उपलब्ध 8K वीडियो कंटेंट का प्ले बैक सपोर्ट देने में सक्षम होगा। फिलहाल सभी बड़ी स्ट्रीमिंग सेवाओं में से कोई भी 8K रिज़ॉल्यूशन में कंटेंट स्ट्रीम करने की पेशकश नहीं करता है, इसलिए इस फीचर की कोई ज्यादा बड़ी भूमिका नहीं है। Mi Box 4S Pro MIUI for TV ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है और 2 जीबी रैम + 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.