Xiaomi 2026 A सीरीज TV ग्लोबल वेबसाइट पर आए नजर, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ देंगे दस्तक

Xiaomi ने अपनी Xiaomi 2026 TV A और A Pro सीरीज को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV A 2026 में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K डिस्प्ले है।
  • Xiaomi TV A Pro 2026 में 94% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ QLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi TV A 2026 Series टीवी Google TV पर काम करते हैं।

Xiaomi TV A Pro 2026 में 75 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपनी Xiaomi 2026 TV A और A Pro सीरीज को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जिससे जल्द ही लॉन्च होने की पुष्टि हुई है। स्टैंडर्ड A 2026 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज में उपलब्ध है, जबकि A Pro 2026 में 75 इंच मॉडल भी है। दोनों सीरीज किफायती 4K TV सेगमेंट में हैं। आइए Xiaomi 2026 TV A और A Pro सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi TV A Series 2026 Price


Xiaomi TV A Series 2026 की कीमत कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन 2025 सीरीज की कीमत से अनुमान लगाया जा सकता है। 43 इंच A 2025 €319 (लगभग 29,529 रुपये) में लॉन्च हुआ, जबकि A Pro 2025 का 43 इंच मॉडल €339 (लगभग 31,380 रुपये) में पेश हुआ था। दोनों सीरीज लाइनअप पहले यूरोप और एशिया में लॉन्च होंगे, इसके बाद अन्य रीजन में उपलब्ध होगी।


Xiaomi TV A Series 2026 Features, Specifications


शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Xiaomi TV A 2026 में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K डिस्प्ले है। इसमें मोशन स्मूथिंग के लिए MEMC और HDR10 और HLG के लिए सपोर्ट है। नए एडिशन में फिल्ममेकर मोड और गेम बूस्ट फीचर शामिल (43 इंच मॉडल पर उपलब्ध नहीं) हैं जो 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। वहीं लिस्टिंग के अनुसार, Xiaomi TV A Pro 2026 में 94% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ QLED डिस्प्ले है। वीडियो और गेमिंग दोनों में बेहतर कलर परफॉरमेंस के लिए HDR10+ सपोर्ट है। दोनों मॉडल Google TV पर काम करते हैं। स्क्रीन शेयरिंग के लिए Apple AirPlay का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में HDMI eARC/ALLM, यूएसबी 2.0 और ड्यूल बैंड वाई-फाई शामिल हैं। A Pro में ऑप्टिकल ऑडियो पोर्ट भी शामिल है।

गेमिंग फीचर्स की बात करें तो गेम बूस्ट 50 इंच और उससे बड़े टीवी पर सिम्युलेटेड 120Hz तक मोशन क्लैरिटी बढ़ाने के लिए MEMC का इस्तेमाल करता है, हालांकि बेसिक रिफ्रेश रेट 60Hz ही रहती है। Xiaomi ने इनपुट लैग नंबर नहीं दिए हैं, लेकिन कंसोल गेमिंग के लिए लो लेटेंसी की जानकारी दी है। ऑडियो सिस्टम की बात की जाए तो इनमें डॉल्बी ऑडियो, DTS-X और DTS वर्चुअल:X के साथ ड्यूल 10W स्पीकर हैं। डॉल्बी एटमॉस के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ 5.0, क्रोमकास्ट, मीराकास्ट और गूगल एसिस्टेंट के जरिए वॉयस कंट्रोल शामिल हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  2. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  2. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  6. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  7. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  8. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  9. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  10. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.