Xgimi ने लॉन्च किए कॉम्पैक्ट साइज प्रोजेक्टर्स, 120-इंच साइज में दिखाएगा सिनेमा जैसा कंटेंट, जानें कीमत

Xgimi MoGo 4 की इंटरनेशनल कीमत $449 (लगभग 37,500 रुपये) है, वहीं MoGo 4 Laser की कीमत $719 (लगभग 60,000 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Xgimi MoGo 4 की इंटरनेशनल कीमत $449 (लगभग 37,500 रुपये) है
  • MoGo 4 Laser की कीमत $719 (लगभग 60,000 रुपये) रखी गई है
  • PowerBase Stand वाला बंडल $494 में आता है

MoGo 4 में 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट मिलती है।

Photo Credit: Xgimi

Xgimi ने अपने नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर लाइनअप MoGo 4 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो मॉडल हैं - MoGo 4 और MoGo 4 Laser। दोनों ही प्रोजेक्टर बैग में फिट होने लायक कॉम्पैक्ट साइज के साथ आते हैं और इनबिल्ट बैटरी से चलते हैं, यानी कहीं भी मूवी टाइम या प्रेजेंटेशन पॉसिबल है। दोनों मॉडल्स को iF Design Award 2025 भी मिल चुका है। MoGo 4 में 1080p Full HD प्रोजेक्शन के साथ 450 ISO Lumens ब्राइटनेस है, जबकि MoGo 4 Laser में ट्रिपल लेजर टेक्नोलॉजी के साथ और ज्यादा पावरफुल 550 ISO Lumens ब्राइटनेस मिलती है।

Xgimi MoGo 4 की इंटरनेशनल कीमत $449 (लगभग 37,500 रुपये) है, वहीं MoGo 4 Laser की कीमत $719 (लगभग 60,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी इन्हें अपनी वेबसाइट और Amazon पर बेच रही है। इसके अलावा MoGo 4 का PowerBase Stand वाला बंडल $494 में आता है और Laser वर्जम का फुल बंडल (Outdoor Screen के साथ) $809 में मिल रहा है।
Advertisement

अगर फीचर्स की बात करें, तो MoGo 4 में 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट मिलती है और इसमें दिए गए हैं ड्यूल 6W Harman/Kardon स्पीकर्स। इसके साथ मिलते हैं Magnetic Creative Filters, जैसे Sunset, Ripple, Dreamscape और Lunar - इनमें से एक तो बॉक्स में मिलेगा, बाकी अलग से खरीदने होंगे। एक कूल फीचर ये भी है कि आप हाथ हिलाकर ही फिल्टर चेंज कर सकते हैं, यानी जेस्चर कंट्रोल भी मिल रहा है।

इसमें इनबिल्ट बैटरी है जो 2.5 घंटे की वीडियो प्लेबैक या 6 घंटे तक म्यूजिक चला सकती है। अगर आप PowerBase Stand अलग से लगाते हैं, तो वीडियो बैकअप डबल होकर 5 घंटे तक का हो जाएगा।
Advertisement

अब बात करें MoGo 4 Laser की तो इसमें ट्रिपल लेजर प्रोजेक्शन के साथ 110% BT.2020 कलर कवरेज मिलता है, जो पिक्चर क्वालिटी को काफी रिच बनाता है। इसका डिजाइन भी अपग्रेड है, ब्रश्ड एल्युमिनियम साइड्स और ट्रांसपेरेंट लाइटेड बेस के साथ। इसमें सभी Magnetic Filters बॉक्स में ही मिलते हैं।
Advertisement

दोनों मॉडल्स में Google TV, Netflix सपोर्ट, HDMI ARC, USB, Bluetooth 5.1 और Wi-Fi 5 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। कंपनी Outdoor Screen नाम का एक्सेसरी भी प्रमोट कर रही है, जो 70 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन है और 60 सेकेंड में सेटअप हो जाती है।

Xgimi का ये लॉन्च खासकर उन यूज़र्स के लिए है जो ट्रैवल करते वक्त भी थिएटर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं, या घर में लिमिटेड स्पेस में बढ़िया क्वालिटी प्रोजेक्शन का ऑप्शन देख रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.