Xgimi लाई 70 इंच की पोर्टेबल स्क्रीन, आउटडोर में देगी सिनेमा जैसा मजा! जानें कीमत

स्क्रीन वजन में हल्की है और आउटडोर में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2025 18:57 IST
ख़ास बातें
  • इसका वजन 3.3 पाउंड है।
  • यह फोल्ड होकर 18 इंच में रह जाती है।
  • आउटडोर स्क्रीन का फ्रेम एल्युमीनियम एलॉय से बना है।

XGIMI Portable Outdoor Screen वजन में हल्की है और आउटडोर में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।

Photo Credit: Xgimi

ग्लोबल स्मार्ट प्रोजेक्टर ब्रांड Xgimi ने अपनी नई पोर्टेबल स्क्रीन लॉन्च की है जो 70 इंच बड़ी है। यह XGIMI Portable Outdoor Screen के नाम से आती है। स्क्रीन वजन में हल्की है और आउटडोर में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। यानी अगर आप घर के बाहर, कहीं खुले में सिनेमा जैसा मजा लेना चाहते हैं तो यह उपयोगी हो सकती है। इसका वजन 3.3 पाउंड है, यह फोल्ड होकर 18 इंच में रह जाती है। यह रिंकल-फ्री कपड़े की बनी है। इसे धोया भी जा सकता है। आइए जानते हैं इस पोर्टेबल स्क्रीन की कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

XGIMI Portable Outdoor Screen price

XGIMI Portable Outdoor Screen की कीमत 99 डॉलर (लगभग 8,470 रुपये) है। इसे Xgimi.com और Amazon से खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह इसके लेटेस्ट प्रोजेक्टर MoGo 3 Pro के साथ बेहतरीन साथी के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। दोनों ही डिवाइसेज खरीद के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 
 

XGIMI Portable Outdoor Screen features

XGIMI Portable Outdoor Screen वजन में हल्की है और आउटडोर में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। इसका वजन 3.3 पाउंड है, यह फोल्ड होकर 18 इंच में रह जाती है। जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह कस्टम स्टोरेज बैग के साथ आती है। इसमें इलास्टिक कॉर्ड सेटअप सिस्टम दिया गया है जिससे कि इसे मिनटों में प्रोजेक्टर के रूप में सेट किया जा सकता है।  

आउटडोर स्क्रीन का फ्रेम एल्युमीनियम एलॉय से बना है और कंपनी ने इसे जंग रोधी बताया है। इसके फैब्रिक की बात करें तो यह रिंकल-फ्री कपड़े की बनी है। इसे धोया भी जा सकता है। इसके साथ चार सपोर्टिव स्टेक आते हैं जिनकी मदद से इसे ऊबड़ खाबड़ सतह पर भी आसानी से सेट किया जा सकता है। यानी घास और मिट्टी वाली सतहों पर भी यह स्टेबल रहती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
  2. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू
  2. 6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
  3. Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
  4. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  5. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  6. Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
  7. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  8. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  9. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  10. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.