Vivo TWS Air लॉन्च, 25 घंटे तक चलेगी बैटरी, 1 हजार का मिल रहा डिस्काउंट

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo TWS Air में 14.2mm स्पीकर ड्राइवर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 13:21 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Vivo TWS Air की कीमत 3,999 रुपये है।
  • Vivo TWS Air में 14.2mm स्पीकर स्पीकर ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Vivo TWS Air ईयरबड्स में 27mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo TWS Air में 14.2mm स्पीकर ड्राइवर दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने मार्केट में अपने नए ईयरबड्स Vivo TWS Air को लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स में 14.2mm स्पीकर ड्राइवर, IP54 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ ड्यूल माइक कॉल नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है। वियरेबल में ब्लूटूथ 5.2 और Google फास्ट पेयरिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। ये केस के साथ 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। चार्जिंग केस में 430mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo TWS Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo TWS Air की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo TWS Air की कीमत 3,999 रुपये है। हालांकि, V27 सीरीज के साथ ईयरबड्स खरीदने पर 1 हजार रुपये की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो ये ईयरबड्स वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन के लिए वीवो ईयरबड्स पेबल ब्लू और बबल व्हाइट में उपलब्ध हैं।
 

Vivo TWS Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo TWS Air में 14.2mm स्पीकर ड्राइवर दिया गया है। ईयरबड्स को Vivo गोल्डन ईयर्स एकॉस्टिक लैब द्वारा ट्यून किया गया है। ये DeepX 2.0 स्टीरियो साउंड इफेक्ट से लैस है जो मेगा बेस, क्लियर वॉयस और क्लियर हाई पिच प्रदान करता है। कनेक्टिविटी सपोर्ट के लिए ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2 और Google फास्ट पेयर सपोर्ट मिलता है। इन ईयरबड्स में ड्यूल बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन और टू-ईयर वॉयस कॉल फीचर दिया गया है।
Advertisement

इसके अलावा ईयरबड्स में गूगल एसिस्टेंट, फाइंड माय TWS और ड्यूल माइक कॉल नॉयज कैंसलेशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए IP54 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस दिया गया है। Vivo TWS Air ईयरबड्स में 27mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 4.5 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। वहीं चार्जिंग केस में 430mAh की बैटरी मिलती है जो कि 25 घंटे तक प्लेबैक टाइम का दावा करते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड्स की लंबाई 30.09 mm, चौड़ाई 18.54 mm, मोटाई 16.52 mm और वजन 3.5 ग्राम है। वहीं Vivo TWS Air केस की लंबाई 56 mm, चौड़ाई 52 mm, मोटाई 24 mm और वजन 38.04 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.