कैमरा के साथ 75 इंच का QLED TV Videotex ने किया पेश, जानें खूबियां

Videotex TV : यह LG के webOS Hub पर चलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 15:16 IST
ख़ास बातें
  • TV मैन्‍युफैक्‍चर करती है वीडियोटेक्‍स
  • कंंपनी ने 75 इंच का टीवी अनाउंस किया
  • स्मार्ट टीवी ब्रैंडों के लिए डिजाइन किया गया टीवी

कंपनी का कहना है कि उसने इस ‘मेड इन इंडिया’ टीवी को खासतौर पर भारतीय स्मार्ट टीवी ब्रैंडों के लिए डिजाइन किया है।

TV मैन्‍युफैक्‍चर करने वाली Videotex (वीडियोटेक्‍स) ने भारत में 75 इंच का QLED टीवी पेश किया है। यह LG के webOS Hub पर चलता है। कंपनी का कहना है कि उसने इस ‘मेड इन इंडिया' टीवी को खासतौर पर भारतीय स्मार्ट टीवी ब्रैंडों के लिए डिजाइन किया है। यह प्रीमियम टीवी है और उन भारतीय कंस्‍यूमर्स की जरूरतों को पूरा करेगा, जो एडवांस फीचर वाला टीवी चाहते हैं। 

Videotex 75 इंच QLED TV की खूबियों की बात करें, तो इसमें स्लिम और बेजल लेस मेटल का इस्‍तेमाल हुआ है। इसमें क्वांटम ल्यूमिनिट+ टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है। यही नहीं, इस टीवी का डिस्‍प्‍ले 94% DCI-P3 को सपोर्ट करता है। सबसे खास बात कि इस टीवी को यूएसबी कैमरे से कनेक्‍ट किया जा सकता है और डॉल्बी ऑडियो साउंड की खूबी भी दी गई है। 
Advertisement
क्‍योंकि यह टीवी LG के webOS Hub पर चलता है, तो यूजर्स मोबाइल पर LG ThinQ ऐप, ऐपल की सर्विसेज को एक्‍सेस कर सकते हैं। यह टीवी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। स्‍पेक्‍स पर गौर फरमाएं, तो Videotex 75 इंच QLED TV में 1.5GB रैम, 8GB स्‍टोरेज दिया गया है। वेबकैम के रूप में तो टीवी को इस्‍तेमाल किया ही जा सकता है, रिमोट पीसी फंक्‍शन की मदद से यह PC में भी बदल जाता है। 

सिनेमा जैसी एक्‍सपीरियंस यूजर्स को मिले, इसके लिए टीवी में सिनेमा मोड में D6500 कलर टेंपरेचर को कैल‍िब्रेट किया गया है। दावा है कि टीवी में मौजूद प्रोसेसर इसके पिक्‍चर क्‍वॉल‍िटी और एआई क्षमताओं को बेहतर बनाता है। 
Advertisement

गेमर्स के लिए भी यह टीवी उम्‍दा हो सकता है। इसमें मिलने वाला नया गेमिंग डैशबोर्ड, गेमिंग के एक्‍सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कई इन्‍हांसमैंट लाता है। एचडीआर 10 और HLG मोशन जैसी खूबियां भी इस टीवी में हैं।  कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में डुअल-बैंड वाई-फाई, मिराकास्ट और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।

जैसाकि हमने बताया Videotex टीवी मैन्‍युफैक्‍चरर है और यह टीवी उसने तमाम ब्रैंड्स के लिए तैयार किया है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह टीवी किस ब्रैंड के जरिए लॉन्‍च होता है और तभी इसकी कीमत भी सामने आएगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.