50, 55, 65 इंच साइज में अफॉर्डेबल Thomson QLED Smart TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

साउंड के लिए टीवी में 20W के दो स्पीकर हैं, साथ ही Dolby Audio, Dolby Atmos, और DTS सपोर्ट भी है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2022 10:56 IST
ख़ास बातें
  • टीवी Bluetooth 5.0 कनेक्विटी के साथ लॉन्च किए गए हैं
  • टीवी में क्वाड कोर MediaTek MT9602 प्रोसेसर दिया गया है
  • ये 2GB रैम और 16GB स्टोरेज से लैस हैं

Thomson QLED Smart TV की भारत में कीमत 33,999 रुपये से शुरू है।

Thomson ने भारत में नई QLED TV रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने इसमें तीन अफॉर्डेबल स्मार्ट टीवी (affordable smart TV) लॉन्च किए हैं। तीनों ही टीवी मॉडर्न फीचर्स जैसे Dolby Atmos, Dolby Vision के साथ आते हैं। इनमें साउंड के लिए 20W के स्पीकर्स दिए गए हैं। साइज की बात करें तो इन्हें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के साइज में लॉन्च किया गया है। थॉमसन की इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी रेंज में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी के साथ मेटेलिक स्टैंड दिया गया है। डिजाइन काफी स्लीक है और स्क्रीन बेजल लेस डिजाइन में दी गई है। 
 

Thomson QLED Smart TV price, availability

Thomson QLED Smart TV तीन अलग-अलग साइज में आते हैं। इसके 50 इंच मॉडल की कीमत 33,999 रुपये, 55 इंच मॉडल की कीमत 40,999 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। टीवी Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे, हालांकि इनकी रिलीज डेट अभी तक कंपनी की ओर कन्फर्म नहीं की गई है। 
 

Thomson QLED Smart TV specifications, features

Thomson QLED Smart TV की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 4K QLED स्क्रीन दी गई है। इसमें 600 निट्स तक की ब्राइटनेस है। प्रोसेसिंग के लिए टीवी में क्वाड कोर MediaTek MT9602 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ में Mali-G52 MC1 GPU की पेअरिंग की गई है। यह 2GB रैम और 16GB स्टोरेज से लैस है। टीवी में डुअल बैंड वाइ-फाई कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा यह ऑपरेट करने के लिए Google TV के सपोर्ट के साथ आता है। रिमोट में वॉयस कंट्रोल फीचर है और साथ ही Netflix, Prime Video और YouTube के लिए शॉर्ट एक्सेस दिया गया है। टीवी को ऑपरेट करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन को भी रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो ये टीवी Bluetooth 5.0 कनेक्विटी के साथ लॉन्च किए गए हैं। पोर्ट्स में, 3 HDMI पोर्ट (जिनमें से एक ARC सपोर्ट के साथ है), 2 यूएसबी पोर्ट, AV इनपुट, ईथरनेट और S/PDIF पोर्ट दिए गए हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, साउंड के लिए टीवी में 20W के दो स्पीकर हैं, साथ ही Dolby Audio, Dolby Atmos, और DTS सपोर्ट भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.