Thomson ने 50, 55 इंच डिस्प्ले के साथ JioTele OS QLED Smart TV लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Thomson ने Flipkart Big Billion Days Sale 2025 से पहले भारतीय बाजार में 50 इंच और 55 इंच JioTele OS QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Thomson JioTele OS QLED Smart TV 2025 Edition में 50, 55 इंच डिस्प्ले है।
  • Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) में Amlogic चिपसेट है।
  • Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) में 48W स्पीकर है।

Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) में 50 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Thomson

Thomson ने Flipkart Big Billion Days Sale 2025 से पहले भारतीय बाजार में 50 इंच और 55 इंच JioTele OS QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। Jio द्वारा तैयार भारत के अपने स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म JioTele OS पर बेस्ड ये टीवी भारतीय घरों में मनोरंजन के लिए बेहतर विकल्प हैं। ये टीवी एक स्लीक, बेजेल लेस डिजाइन और प्रीमियम सेटअप के लिए अलॉय स्टैंड से लैस हैं। इन टीवी में 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, डीप कंट्रास्ट और 450 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ QLED 4K डिस्प्ले से लैस हैं। बेहतर लाइव मैच देखने के लिए स्पोर्ट्स मोड भी शामिल है। यहां हम आपको Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) Price

Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) के 50 इंच वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 55 इंच वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। टीवी के साथ 3 महीने के लिए फ्री Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है। 1 महीने के लिए फ्री JioGames सब्सक्रिप्शन शामिल है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक और ICICI कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ये टीवी बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 23 सितंबर, 2025 से उपलब्ध होंगे।

Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) Specifications

Thomson JioTele OS QLED Smart TV (2025 Edition) में 50 इंच और 55 इंच की QLED 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160, 1.1B कलर, HDR10+ और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले स्पोर्ट्स मोड प्रदान करती है। ये टीवी बेजल लेस और एलॉय स्टेंड्स डिजाइन के साथ आती है। ऑडियो आउटपुट के लिए डॉल्बी डिजिटल प्लस के साथ 48W स्पीकर शामिल हैं। ये टीवी Amlogic चिपसेट से लैस है। इनमें 2GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज है। टीवी JioTele OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

स्मार्ट फीचर्स में 400+ लाइव टीवी चैनल, जियोगेम्स और जियोस्टोर एक्सेस शामिल है। कनेक्टिविटी में ड्यूल बैंड वाई-फाई, वॉयस-एनेबल रिमोट, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट और स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट शामिल हैं। टीवी 1 साल की वारंटी के साथ आते हैं। स्मार्ट फंक्शन HelloJio एसिस्टेंट से लैस हैं जो कि 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में वॉयस कमांड के साथ-साथ 10+ ओटीटी ऐप्स से पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन को सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Thomson

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  2. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  3. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  5. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  6. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  7. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  8. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  10. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.