स्‍टार वॉर्स की The Book of Boba Fett हिंदी, तमिल, तेलेगु और मलयालम में भी होगी रिलीज, Disney+ Hotstar ने किया ऐलान

अगर 29 दिसंबर से शुरू होने वाली इस नई स्टार वॉर्स सीरीज के साथ हमें हर हफ्ते नया एपिसोड मिलता है, तो द बुक ऑफ बोबा फेट को 9 फरवरी 2022 तक पूरा हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 14:51 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍टार वॉर्स सीरीज की पहली प्रॉपर्टी होगी, जो मलयालम में डब की जाएगी
  • द बुक ऑफ बोबा फेट के कुल सात एपिसोड होंगे, जो हर बुधवार प्रसारित होंगे
  • The Book of Boba Fett को मंडलोरियन सीजन 2.5 के रूप में माना गया है

द बुक ऑफ बोबा फेट The Book of Boba Fett को मंडलोरियन सीजन 2.5 के रूप में माना गया है।

डिज्‍नी+ हॉटस्टार Disney+ Hotstar अपने इंटरनैशनल कंटेंट को नॉन इंग्लिश स्‍पीकर्स तक पहुंचाने के ल‍िए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में एक अहम जानकारी सामने आई है। स्टार वॉर्स सीरीज की दिसंबर के आखिर में आने वाली ‘द बुक ऑफ बोबा फेट' The Book of Boba Fett को लेकर डिज्‍नी+ हॉटस्टार ने अहम घोषणा की है। स्‍टार वॉर्स की तरफ से यह पहला लाइव-एक्‍शन टीवी शो होगा, जो अंग्रेजी वर्जन के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलेगु और मलयालम भाषाओं में भी ऑफर किया जाएगा। यह इशारा करता है कि ‘द मंडलोरियन', जिसके पहले दो सीजन- डिज्‍नी+ हॉटस्टार पर सिर्फ अंग्रेजी में मौजूद थे, उसका सीजन-3 भी लोकल लैंग्‍वेजेस में डब होगा।

द बुक ऑफ बोबा फेट The Book of Boba Fett, स्‍टार वॉर्स सीरीज की पहली प्रॉपर्टी होगी, जो मलयालम में डब की जाएगी। इससे पहले, द स्काईवॉकर सागा और कई स्टार वॉर्स टीवी शो और शॉर्ट फ‍िल्‍म्‍स को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जा चुका है। 
डिज्‍नी+ ने यह भी ऐलान किया है कि द बुक ऑफ बोबा फेट के कुल सात एपिसोड होंगे, जो हर बुधवार प्रसारित होंगे। अगर 29 दिसंबर से शुरू होने वाली इस नई स्टार वॉर्स सीरीज के साथ हमें हर हफ्ते नया एपिसोड मिलता है, तो द बुक ऑफ बोबा फेट को 9 फरवरी 2022 तक पूरा हो जाना चाहिए। 

पर्दे के पीछे की बात करें, तो द बुक ऑफ बोबा फेट The Book of Boba Fett को मंडलोरियन सीजन 2.5 के रूप में माना गया है। द मंडलोरियन के निर्माता जॉन फेवर्यू, स्टार वॉर्स के अनुभवी डेव फिलोनी, द मंडलोरियन सीजन-2 के निर्देशक रॉबर्ट रोड्रिग्ज, लुकासफिल्म के अध्यक्ष कैथलीन कैनेडी और लुकासफिल्म के कॉलिन विल्सन ने द बुक ऑफ बोबा फेट के एग्जिक्‍यूटिव प्रोड्यूसर्स के रूप में काम किया है। करेन गिलक्रिस्ट और कैरी बेक को-एग्जिक्‍यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं, जिसमें जॉन बार्टनिकी प्रोड्यूसर और जॉन हैम्पियन को-प्रोड्यूसर हैं।
Advertisement

द बुक ऑफ बोबा फेट The Book of Boba Fett का प्रीमियर 29 दिसंबर को डिज्‍नी+ हॉटस्टार पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में होगा। इस सीरीज को लेकर दुनियाभर में फैंस उत्‍सुक हैं। अमेरिकी दर्शक तो बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि स्‍थानीय भाषाओं में कंटेंट रिलीज होने से इंडिया में भी दर्शक इस सीरीज को पसंद करेंगे। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.