यह स्टार्टअप फ्री में दे रहा है डुअल-स्क्रीन TV, लेकिन ध्यान रखनी होगी एक बात

यह TellyOS पर चलाता है, जो वर्तमान में Netflix या Amazon Prime Video जैसे ऐप्स को सपोर्ट नहीं करता है। लेकिन, कंपनी इसके साथ मुफ्त 4K Android TV स्टिक दे रही है, जिससे यूजर्स स्ट्रीमिंग सर्विस का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • टीवी कंपनी के अपने TellyOS पर चलता है और 4K रिजॉल्यूशन से लैस आता है
  • Telly TV में मेन स्क्रीन 55-इंच साइज की है, जो 4K HDR पैनल से लैस है
  • नीचे की छोटा 10-इंच का डिस्प्ले है

Telly एक नया स्टार्टअप है

आपने डुअल स्क्रीन मोबाइल फोन या लैपटॉप देखे होंगे, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि जमाना डुअल स्क्रीन टेलीविजन का आने वाला है। एक नए स्टार्टअप Telly ने बाजार में अपना पहला TV लॉन्च किया है, जो डुअल स्क्रीन डिजाइन के साथ आता है और एक अनूठे बिजनेस मॉडल के तहत फ्री में उपलब्ध है। इसमें बिल्ट-इन साउंडबार भी मिलता है। टीवी कंपनी के अपने TellyOS पर चलता है और 4K रिजॉल्यूशन से लैस आता है।

Telly ने सोमवार को अपना पहला TV लॉन्च किए जाने की घोषणा की और यह भी बताया कि इस टीवी पर स्टार्टअप करीब दो वर्षों से काम कर रहा था। इसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप और एक साउंडबार शामिल है। दो स्क्रीन में से एक मेन स्क्रीन है, जहां आप अपना मुख्य कंटेंट देखेंगे, जबकि छोटी स्क्रीन विज्ञापन, समाचार, मौसम अपडेट, खेल का स्कोर जैसी सेकंडरी जानकारियां दिखाने का काम करेगी। जिसका मतलब है कि अब टीवी में भी मल्टी-टास्किंग होने वाली है।
 

Telly ने इस डुअल-स्क्रीन टेलीविजन के साथ एक अनूठा बिजनेस मॉडल पेश किया है, जिसके तहत कंपनी के अनुसार, इसे फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको फ्री टीवी देने के बदले कंपनी आपको विज्ञापन दिखाएगी। Telly के एक अधिकारी ने The Verge को बताया कि टीवी के मेन स्क्रीन पर जो कुछ भी चल रहा होगा, उसमें विज्ञापन बाधा नहीं डालेंगे। इसके बजाय विज्ञापन निचली स्क्रीन पर चलेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि "जब आप टीवी का उपयोग नहीं कर रहे होंगे, तो विज्ञापन दोनों डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, Telly "टेली रिवार्ड्स" पर भी काम कर रही है, जो यूजर्स को ऑन-स्क्रीन पोल जैसी चीजों में भाग लेने के लिए Netflix या Starbucks जैसी सर्विस के लिए रिवॉर्ड कार्ड देगी।

एक और बात ध्यान रखने वाली है कि Verge के अनुसार, Telly की प्राइवेसी पॉलिसी कहती है कि "कंपनी यूजर द्वारा देखे जाने वाले ऑडियो या वीडियो की जानकारी या यूजर्स द्वारा टीवी देखने के समय की डिटेल्स को इकट्ठा कर सकती है। यहां तक कि इन जानकारियों में और भी कई चीजें शामिल है, जैसे आपके द्वारा क्या सर्च किया गया, आपने कौन सा बटन दबाया या टीवी इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति की फिजिकल रूप से उपस्थिति।"
Advertisement

अब, अगर कोई डेटा कलेक्शन के ऑप्शन को नहीं चुनता या उसे ऑफ कर देता है, तो उस व्यक्ति को या तो टीवी को वापस करना होगा डुअल-स्क्रीन टीवी के साथ साउंडबार सेटअप का पैसा देना होगा।

Telly TV में मेन स्क्रीन 55-इंच साइज की है, जो 4K HDR पैनल से लैस है, जबकि नीचे की छोटा 10-इंच का डिस्प्ले है। इमर्सिव ऑडियो अनुभव के लिए बिल्ट-इन प्रीमियम साउंड बार भी है। इसमें तीन HDMI इनपुट, दो USB पोर्ट और ओवर-द-एयर प्रसारण देखने के लिए एक ट्यूनर है। इसमें साउंडबार के पास एक कैमरा भी दिया गया है, जो “फ्री एडवांस मोशन-ट्रैकिंग फिटनेस प्रोग्राम” को सपोर्ट करता है। इसमें Zoom भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि टीवी प्राइवेसी शटर के साथ आता है।
Advertisement

यह TellyOS पर चलाता है, जो वर्तमान में Netflix या Amazon Prime Video जैसे ऐप्स को सपोर्ट नहीं करता है। लेकिन, कंपनी इसके साथ मुफ्त 4K Android TV स्टिक दे रही है, जिससे यूजर्स स्ट्रीमिंग सर्विस का लुत्फ उठा सकते हैं।
Advertisement

इसके प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू हो चुके हैं और भारत सहित अन्य मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर Telly ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telly, Telly TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  2. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
  2. Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
  3. Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!
  4. फोन में नहीं आ रहा फास्ट इंटरनेट? 3 स्टेप्स से चुटकी में समाधान
  5. 2000 फुट चौड़ा, 2026 का सबसे बड़ा एस्टरॉयड आज धरती के सामने!
  6. 300W चार्जिंग, 24000mAh बैटरी वाला पारदर्शी पावर बैंक! Sharge 300 लॉन्च, जानें कीमत
  7. 6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
  8. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  10. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.