HD रिजॉल्यूशन, ऑटो एडजस्ट और Android OS वाला प्रोजेक्टर Rs 6,999 में! लॉन्च हुआ TecSox AURA

TecSox ने भारत में AURA Projector पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 18:56 IST
ख़ास बातें
  • सिर्फ 6,999 रुपये में HD प्रोजेक्टर और 4K डिकोडिंग सपोर्ट
  • Auto Alignment और Autofocus सेटअप को आसान बनाते हैं
  • Auto Alignment और Autofocus सेटअप को आसान बनाते हैं

Photo Credit: TecSox

TecSox ने भारत में अपना नया AURA Projector लॉन्च कर दिया है और कंपनी इसे " अफोर्डेबल स्मार्ट सिनेमा एक्सपीरिएंस" कह रही है। 6,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह प्रोजेक्टर डिजाइन, पोर्टेबिलिटी और स्मार्ट स्ट्रीमिंग फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन लाता है, जो इस बजट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। कंपनी का कहना है कि AURA को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो छोटे कमरे, बेडरूम, रेंटल अपार्टमेंट या आउटडोर सेटअप में भी एक आसानी से ले जाने वाला होम-थिएटर चाहते हैं।

AURA Projector का डिस्प्ले सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 1280×720 की नेटिव HD रिजॉल्यूशन सपोर्ट है और 4K डिकोडिंग की क्षमता भी दी गई है। TecSox के मुताबिक, इसमें 300 ANSI Lumens ब्राइटनेस है, जो भारतीय शामों के हिसाब से ट्यून की गई है। लाइट्स ऑफ होने पर कलर्स और डेप्थ ज्यादा उभरकर आने का दावा किया गया है। आगे कंपनी ने यह दावा भी किया है कि प्रोजेक्टर की 30,000 घंटे तक की लैंप लाइफ है।

Advertisement

सॉफ्टवेयर के मामले में TecSox ने नए प्रोजेक्टर में Android 12.0 AOSP पर बनाया है। Netflix, Prime Video, Hotstar और YouTube जैसे OTT ऐप्स पहले से मौजूद हैं, मतलब इसे एक स्ट्रीमिंग बॉक्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। Dual-Band Wi-Fi 6 (2.4GHz/5GHz) और Bluetooth 5.1 भी दिया गया है।

सेटअप का झंझट AURA में लगभग खत्म होने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें Auto Obstacle Avoidance, Auto Screen Alignment और Instant Autofocus जैसे फीचर्स स्क्रीन को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देते हैं। कंपनी का कहना है कि इसे टेबल पर रखें या दीवार की तरफ प्वाइंट करें, प्रोजेक्टर खुद स्क्रीन को सही साइज और फोकस में फिट कर लेता है। AURA की एक और बड़ी हाइलाइट इसका मल्टी-डिवाइस कंपैटिबिलिटी है। Android और iOS दोनों पर वायरलेस स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TecSox, TecSox Aura, TecSox Aura Projector, projector
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.