TCL Thunderbird 100MAX टीवी 100 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

TCL Thunderbird 100MAX टीवी में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2024 11:55 IST
ख़ास बातें
  • TCL ने Thunderbird 100MAX 2024 TV को पेश किया है।
  • TCL Thunderbird 100MAX 2024 की कीमत 10,999 युआन (लगभग 1,27,415 रुपये) है।
  • TCL Thunderbird 100MAX टीवी में 100 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है।

TCL Thunderbird 100MAX में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: TCL

TCL ने Thunderbird 100MAX 2024 TV को पेश किया है जो कि 100 इंच डिस्प्ले में (100 inch Smart TV) उपलब्ध है। बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी 540-जोन बैकलाइट सिस्टम और नो-एड सेटअप के साथ आता है। नो-ऐड सिस्टम का मतलब है कि नए टीवी की फैक्ट्री सेटिंग से ऐड हटा दिए जाते हैं। यहां हम आपको TCL Thunderbird 100MAX 2024 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL Thunderbird 100MAX Price, Availability


TCL Thunderbird 100MAX 2024 टीवी की कीमत 10,999 युआन (लगभग 1,27,415 रुपये) है। यह TV, JD.com जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस टीवी की यूएसपी इसका बेहतर ऑडियो सिस्टम है।  
Advertisement
 

TCL Thunderbird 100MAX Features, Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो TCL Thunderbird 100MAX टीवी में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 540 बैकलाइट पार्टिशन और 120 निट्स तक ब्राइटनेस है। Thunderbird 100MAX 2024 में 12 मिलियन: 1 का डायनामिक कंट्रास्ट रेशियो और DCI-P3 कलर गेमट ​​​​का 95% कवरेज है। TCL टीवी एक बेहतर ऑडियो आउटपुट के साथ भी आता है। यह 4 फुल-रेंज यूनिट, 2 ट्वीटर और एक बेस यूनिट के साथ 50W 7-यूनिट 2.1 ऑडियो सिस्टम से लैस है। टीसीएल मॉडल बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस प्रदान करता है। 

TCL थंडरबर्ड 100मैक्स 2024 में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्ट टीवी MediaTek MT9653 प्रोसेसर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी साथ-साथ वाईफाई 6.0 का भी सपोर्ट करता है। टीवी 2 एचडीएमआई 2.1, 2 एचडीएमआई 2.0, एक एवी इनपुट, एक यूएसबी-ए 3.0 और एक यूएसबी-ए 2.0 इंटरफेस से लैस है। थंडरबर्ड 100MAX 2024 में एक सिंगल RJ45 इंटरफेस भी है। इसके अलावा नए टीसीएल बड़े स्क्रीन टीवी की फैक्टरी सेटिंग ऐड डिस्प्ले नहीं करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.